Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Moti Nagar Seat BJP Candidate Harish Khurana Result Updates: दिल्ली विधानसभा की मोती नगर सीट पर मुकाबला कड़ा रहा है। यहां भाजपा ने पहले दो बार विधानसभा चुनाव उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे सुभाष सचदेवा की बजाए हरीश खुराना को प्रत्याशी चुना। हरीश खुराना का मुकाबला आप के नेतृत्व में दो बार मोती नगर सीट से विधायक रहे शिवचरण गोयल और कांग्रेस के राजेंद्र नामधारी के साथ हो रहा है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा ने 11657 वोट से जीत हासिल की है। कांटे की इस टक्कर में बीजेपी के हरीश खुराना को 57565 वोट मिले और शिवचरण गोयल को 45908 वोट मिले।
मोती नगर में मुकाबला मुख्य तौर पर बीजेपी और आप के बीच होता नजर आ रहा है। इसमें दो बार के विधायक शिवचरण गोयल हैट्रिक बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं उनके हैट्रिक के सपने को तोड़ने के लिए और मोती नगर सीट पर अपना सिक्का जमाने के लिए भाजपा के हरीश खुराना ने भी पूरी जान लगा दी है। अब देखना यह है कि कौन सी पार्टी के सिर मोती नगर सीट की जीत का ताज सजता है।
मोती नगर विधानसभा 2025 रिजल्ट
हरीश खुराना (BJP) - 57565 वोट (Won)
शिवचरण गोयल (AAP) - 45908 वोट
राजेंद्र सिंह (कांग्रेस) - 3334 वोट
मोती नगर विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट
- मोती नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने 11657 वोटों से जीत हासिल की।- मोती नगर विधानसभा सीट पर हरीश खुराना को मिले कुल 57565 वोट।
- 13 राउंड की काउंटिंग हुई पूरी।
- 12928 वोटों से आगे चल रहे हैं बीजेपी के उम्मीदवार हरीश खुराना।
- मोती नगर विधानसभा सीट पर 13 में 9 राउंड की काउंटिंग पूरी हुई।
- मोती नगर सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह 37779 वोटों से पीछे।
- 12 बजे के अपडेट के अनुसार, AAP के शिवचरण गोयल 9022 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- हाल ही में आए ताजा अपडेट के अनुसार, शिवचरण गोयल को पछाड़ते हुए हरीश खुराना 7548 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- इलेक्शन कमीशन के 10:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, हरीश खुराना 2496 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- मोती नगर सीट से इलेक्शन कमीशन के 10 बजे के अपडेट के अनुसार, भाजपा के हरीश खुराना 749 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- मोती नगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार आगे। पीछे छुटे कांग्रेस और आप के उम्मीदवार।
- ईवीएम से काउंटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- मोती नगर सीट से हरीश खुराना आगे चल रहे हैं।
- मतगणना शुरू, कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो गई है।
- मोती नगर सीट पर कुछ ही देश में मतगणना शुरू होने वाली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
उम्मीदवारों की लिस्ट
AAP - शिवचरण गोयल
BJP - हरीश खुराना
कांग्रेस - राजेंद्र सिंह
BSP - अविनाश गुप्ता
मोती नगर विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मोती नगर सीट से AAP के शिवचरण गोयल ने 60,622 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। 2015 में भी AAP के शिवचरण गोयल ने 60,223 वोटों से जीत हासिल की थी। 5 फरवरी 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोती नगर सीट पर 58.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब देखना ये है कि शिवचरण गोयल हैट्रिक बनाते हैं या फिर बीजेपी के हरीश खुराना बाजी मारते हैं। इन दोनों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है।
