इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Veer Singh Dhingan: सीमापुरी से वीर सिंह धींगान जीते, 10368 वोटों से कु. रिंकू को पछाड़ा

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Seemapuri Seat BJP Candidate Veer Singh Dhingan Result Updates: दिल्ली की सीमापुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगान चुनाव जीत चुके हैं। 15 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद वीर सिंह धींगान 10,368 वोटों से विजयी हुए। दूसरे नंबर पर BJP की कु. रिंकू तो तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश लिलौठिया रहे।

Image

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Veer Singh Dhingan: सीमापुरी से वीर सिंह धींगान जीते, 10368 वोटों से कु. रिंकू को पछाड़ा

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Seemapuri Seat BJP Candidate Veer Singh Dhingan Result Updates: दिल्ली विधानसभा की सीमापुरी सीट पर मुकाबला खास होने वाला है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार वीर सिंह धींगान हैं, जो पहले कांग्रेस पार्टी में हुआ करते थे। 2024 में धींगान आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सीमापुरी सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में वीर सिंह धींगान ने 2020 में सीमापुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उस दौरान उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था। लेकिन इस बार पूर्व कांग्रेस पार्टी के सदस्य और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वीर सिंह धींगान का सीमापुर विधानसभा सीट पर मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलोठिया और भाजपा के कुं. रिंकू से होगा। यह देखना दिलचस्प होगा की सीमापुरी विधानसभा सीट पर किस उम्मीदवार की किस्मत चमकती है।

आखरी राउंड की गिनती खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगान 10,368 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की कु. रिंकू और कांग्रेस के राजेश लिलौठिया को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने जीत अपने नाम की है। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले इसकी जानकारी नीचे टेबल में दी जा रही है।

प्रत्याशीकुल वोटबढ़त/कमी
वीर सिंह धींगान (आम आदमी पार्टी)66,35310,368 वोटों की बढ़त से चुनाव जीते
कु. रिंकू (भारतीय जनता पार्टी)55,98510,368 वोटों से चुनाव हारीं
राजेश लिलौठिया (कांग्रेस)11,82354,530 वोटों से चुनाव हारे

सीमापुरी विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट

-15वें राउंड की वोटिंग में वीर सिंह धींगान 10,368 वोटों से आगे।

-14वें राउंड की वोटिंग में वीर सिंह धींगान 10493 वोट से आगे।

- सात राउंड की मतगणना में कु. रिंकू को 34195 वोट मिले हैं। वह 5957 वोटों से वीर सिंह धींगान से आगे चल रही हैं।

- कु. रिंकू और वीर सिंह धींगान के बीच के बीत 1826 वोटों का अंतर। गांधीनगर सीट पर भाजपा आगे।

- सुबह 10:40 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, 1826 वोटों से कुं रिंकू आगे चल रही है।

- आम आदमी पार्टी वीर सिंह धींगान और बीजेपी की की कु. रिंकू के बीच कांटे की टक्कर। वोटों का मारजन घटा। वीर सिंह धींगान 166 से आगे।

- हाल ही में आए ताजा अपडेट के अनुसार, धिंगान अब केवल 346 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धिंगान इलेक्शन कमीशन के 9 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, 553 वोट से आगे चल रहे हैं।

- आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धिंगान सीमापुरी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

- सीमापुरी सीट पर बीजेपी के कु. रिंकू आगे चल रहे हैं।

- सीमापुरी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।

- ईवीएम के शुरू हुई दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना।

-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो गई है।

- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आज आने वाला है। इसके लिए वोट काउंटिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

उम्मीदवारों की लिस्ट

AAP - वीर सिंह धींगान

BJP - कु. रिंकू

कांग्रेस - राजेश लिलोठिया

BSP - मनोज

सीमापुरी विधानसभा सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीमापुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के राजेंद्र पाल गौतम ने 88,392 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। 5 फरवरी 2025 को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीमापुरी सीट पर 65.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब देखना ये है कि भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच सीमापुरी सीट पर हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में कौन जीत हासिल करता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article