इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Satyendar Jain: शकूरबस्ती सीट पर हारे सत्येंद्र जैन, भाजपा के करनैल सिंह जीते

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Shakur Basti Seat AAP Candidate Satyendar Jain Result Updates: शकूरबस्ती सीट भाजपा, कांग्रेस और AAP तीनों के पास रही है। साल 1993 में यहां से भाजपा के गौरी शंकर भारद्वाज ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1998 और 2003 में इस सीट से कांग्रेस विजयी हुई।

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Shakur Basti Seat AAP Candidate Satyendar Jain Result Updates:

शकूरबस्ती सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन की हार हुई है। शकूरबस्ती सीट भाजपा, कांग्रेस और AAP तीनों के पास रही है। साल 1993 में यहां से भाजपा के गौरी शंकर भारद्वाज ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1998 और 2003 में इस सीट से कांग्रेस विजयी हुई।

शकूरबस्ती सीट के ताजा अपडेट

-शकूरबस्ती सीट पर सत्येंद्र जैन की हार हो गई है

-शकूरबस्ती सीट पर सात राउंड की काउंटिंग हो गई है।

-सत्येंद्र जैन 15 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

-सत्येंद्र जैन करीब आठ हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं

-BJP उम्मीदवार करनैल सिंह ने जैन पर बढ़त बना ली है

-शकूरबस्ती सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है।

-भाजपा के करनैल सिंह करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

-AAP उम्मीदवार सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं।

-शकूरबस्ती सीट पर 11 राउंड तक वोट गिने जाएंगे।

शकूरबस्ती सीट के उम्मीदवार

AAP-सत्येंद्र जैन

BJP-करनैल सिंह

Congress-सतीश लूथरा

शकूरबस्ती सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 156,632 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 79,753 और महिला वोटरों की संख्या 76,594 है। जबकि थर्ड जेंडर वाले 5 मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी से सत्येंद्र जैन विजयी हुए। जैन को इस सीट पर 51.60% यानी 51,165 वोट मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा रही। भाजपा उम्मीदवार को 43.94 प्रतिशत यानी 43,573 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी को 3.41 यानी 3,382 वोट मिले।

शकूरबस्ती सीट भाजपा, कांग्रेस और AAP तीनों के पास रही है। साल 1993 में यहां से भाजपा के गौरी शंकर भारद्वाज ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1998 और 2003 में इस सीट से कांग्रेस विजयी हुई। 2008 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के श्याम लाल गर्ग चुनाव जीते। इसके बाद यहां से AAP के सत्येंद्र जैन लगातार चुनाव जीतते आए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article