इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Mohammad Iqbal: जानिए दिल्ली की मटिया महल सीट का चुनाव परिणाम, AAP के मोहम्मद इकबाल ने मारी बाजी

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Matia Mahal Seat AAP Candidate Mohammad Iqbal Result Updates: दिल्ली की मटिया महल सीट पर चल रही कांटे की टक्कर के बीच 42724 वोटों से आप के मोहम्मद इकबाल ने बाजी मार दी।

Image

दिल्ली की मटिया महल सीट पर कांटे की टक्कर जारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Matia Mahal Chunav Result 2025: दिल्ली की मटिया महल सीट पर इस बार हाई प्रोफाइल मुकाबला है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच है। मटिया महल सीट से मोहम्मद इकबाल AAP के उम्मीदवार हैं। आप ने मोहम्मद इकबाल को उनके पिता शोएब इकबाल के स्थान पर टिकट दिया है। भाजपा से दीप्ति इंदौरा और कांग्रेस से असीम अहमद खान प्रत्याशी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिहाज से मटिया महल विधानसभा सीट को एक अहम सीट मानी जाती है। बता दें, मटिया महल सीट दिल्ली के पुरानी दिल्ली क्षेत्र के अंतर्गत आती है और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। बता दें, पिछले 35 सालों से इस सीट पर कोई भी गैर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव नही जीत पाया है। इस सीट की सबसे खास बात ये है कि यहां पर अब तक 10 बार में से 5 बार ऐसी पार्टी चुनाव जीती है जिसका दिल्ली में कोई जनाधार ही नही रहा है। अगर इस क्षेत्र की जनसंख्या के बारे में बात करें तो यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग अधिक हैं। पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर शोएब इकबाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने BJP के रविंद्र गुप्ता को हराया था। मटिया महल विधानसभा सीट पर हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में आम आदमी पार्टी ने मटिया महल सीट पर जीत प्राप्त की थी। इस सीट के चुनाव नतीजों से जुड़ा हर एक अपडेट हम आपको यहां देते रहेंगे।

मटिया महल सीट उम्‍मीदवार (Matia Mahal seat candidate)

  • आप से मोहम्मद इकबाल (Mohammad Iqbal, AAP )
  • बीजेपी से दीप्ति इंदौरा (Deepti Indora, BJP )
  • कांग्रेस से असीम अहमद खान (Asim Ahmed Khan, Congress)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव-2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दिल्‍ली में कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं मटिया महल सीट पर 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। मटिया महल सीट की के चुनाव परिणाम देखने के लिए बने रहे हमारे साथ....

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article