इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Avadh Ojha: पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा की हुई हार, भाजपा के रविंदर नेगी ने हराया

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Patparganj Seat AAP Candidate Avadh Ojha Result Updates: पटपड़गंज सीट भाजपा आज तक जीत नहीं पाई है। इस सीट पर साल 1993 से लगातार चार बार चुनाव कांग्रेस ने जीता। इस सीट से अशोक वालिया 1993 से 2008 तक विधायक रहे। इसके बाद यहां मनीष सिसोदिया ने चुनाव जीता।

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Patparganj Seat AAP Candidate Avadh Ojha Result Updates: राजधानी दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों में पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज भी शामिल है। पूर्वी दिल्ली की इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविंदर नेगी, कांग्रेस के अनिल चौधरी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा के बीच मुकाबला था।

पटपड़गंज सीट के ताजा अपडेट

-पटपड़गंज सीट पर AAP उम्मीदवार की अवध ओझा की हार हुई

-पटपड़गंज सीट पर सात राउंड की काउंटिंग हो गई है।

-इस सीट पर रविंदर सिंह नेगी 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं

-AAP उम्मीदवार अवध ओझा को करीब 26 हजार वोट मिले हैं

-चार राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के रविंदर सिंह नेगी नौ हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं

-AAP के अवध ओझा और कांग्रेस के अनिल कुमार पीछे चल रहे हैं

-पटपड़गंज सीट पर एक राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।

-भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 1971 वोटों से आगे चल रहे हैं

-आप उम्मीदवार अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।

-पटपड़गंज सीट पर 13 राउंड वोटों की गिनती होगी।

-AAP उम्मीदवार अवध ओझा पीछे चल रहे हैं, भाजपा उम्मीदवार रविंदर नेगी आगे हैं

-पटपड़गंज सीट पर शुरुआती रुझान आने लगे हैं

पटपड़गंज सीट के उम्मीदवार

BJP-रविंदर नेगी

AAP-अवध ओझा

Congress -अनिल चौधरी

इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 226310 है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 122194 और महिला वोटरों की संख्या महिला 104100 है। पिछले चुनाव यानी 2020 में इस सीट पर AAP और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। सिसोदिया मुश्किल से इस सीट पर विजयी हुए। सिसोदिया को इस सीट पर 49.51 फीसद वोट और भाजपा उम्मीदवार को 47.25 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही उसका वोट प्रतिशत 1.98 रहा।

पटपड़गंज सीट भाजपा आज तक जीत नहीं पाई है। इस सीट पर साल 1993 से लगातार चार बार चुनाव कांग्रेस ने जीता। इस सीट से अशोक वालिया 1993 से 2008 तक विधायक रहे। इसके बाद यहां मनीष सिसोदिया ने चुनाव जीता। इस बार भाजपा की कोशिश इस सीट पर अपने सूखे को खत्म करने की है। यह सीट जीतने के लिए उसने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। अवध ओझा मोटिवेशनल गुरु हैं। वह पूर्वांचल से आते हैं। इस सीट पर पूर्वांचल के वोटरों की तादाद काफी ज्यादा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article