LIVE
Delhi Vidhan Sabha Chunav, दिल्ली चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का तीसरा भाग जारी, अमित शाह ने केजरीवाल पर किया तीखा प्रहार
Delhi Vidhan Sabha Chunav, दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज़ 2025, Delhi Assembly Election, दिल्ली असेंबली इलेक्शन, Delhi Mein Chuanv Kab Hai, Voting, Result Date: सूत्रों के मुताबिक, आप ने पार्टी नेता संजय सिंह के नेतृत्व में सात टीमें बनाई हैं, जो दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों को कवर करेंगी। इन टीमों का काम जमीनी स्तर पर पूर्वांचल समुदाय के मतदाताओं को आप से जोड़ने की रणनीति तैयार करना है। दिल्ली में 1.10 लाख मतदाता 85 वर्ष से ज्यादा की आयु पार कर चुके हैं और राजधानी में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 79438 है। 15 जनवरी तक 85 साल से ज्यादा उम्र के 6399 और 1050 दिव्यांग मतदाताओं ने पंजीकरण कराया था। चुनाव आयोग मतदान की इस प्रक्रिया का वीडियोग्राफी भी कराएगी। दिल्ली में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी दिल्ली चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। गुरुवार को ओवैसी ने ओखला में जनसभा में कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच ज्यादा अंतर नहीं है और वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ओखला निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, मोदी और केजरीवाल भाई जैसे हैं, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों आरएसएस की विचारधारा से निकले हैं - एक इसकी शाखा से और दूसरा इसकी संस्थाओं से। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापस लेने की निंदा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर पूर्व सीएम की "जिंदगी से खेलने" का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी पर आगे हमला करते हुए, सीएम आतिश ने एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता पर "बार-बार हमले" के बावजूद चुनाव आयोग पर "मूक दर्शक" बने रहने का आरोप लगाया।
Delhi Vidhan Sabha Chunav, दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज़ 2025, Delhi Assembly Election, दिल्ली असेंबली इलेक्शन, Delhi Mein Chuanv Kab Hai, Voting, Result Date: गृह मंत्री अमित शाह ने 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का तीसरा भाग जारी किया। घोषणापत्र के अंतिम भाग के विमोचन पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में खोखले वादे नहीं, दिल्ली में किए जाने वाले कामों की सूची है। अमित शाह ने कथित घोटालों का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का स्तर कभी इतना ऊंचा नहीं रहा, जितना केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में है। शाह ने केजरीवाल पर यमुना की सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
JAN 25, 2025 17:28 IST
भाजपा के प्रवेश वर्मा ने नदी में विसर्जित किया केजरीवाल का पुतला
नयी दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने यमुना को साफ करने का वादा पूरा नहीं करने के लिए नदी के गंदे पानी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पुतला विसर्जित किया। वर्मा ने आईटीओ पर नदी तट के निकट पत्रकारों से कहा कि यमुना की सफाई का वादा पूरा करने में केजरीवाल की विफलता स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा, "11 साल सत्ता में रहने और 8,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद ‘आप’ सरकार यमुना की सफाई का अपना वादा पूरा करने में विफल रही। यह दिल्ली के लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।" केजरीवाल ने दावा किया था कि वे 2025 तक गंगा को साफ कर देंगे, लेकिन स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने कहा, "उनके पुतले को विसर्जित करके हम दिल्ली की जनता के सामने उनकी विफलता को उजागर कर रहे हैं।" दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में ‘आप’ प्रमुख ने माना था कि वह यमुना की सफाई का वादा पूरा नहीं कर पाए। अब केजरीवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद अगले दो-तीन साल में नदी साफ हो जाएगी। वर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल का कार्यकाल "खोखले वादों व झूठे दावों" तक सीमित रहा है। उन्होंने ‘आप’ संयोजक पर यमुना को साफ करने की मंशा और क्षमता का अभाव होने का भी आरोप लगाया। वर्मा ने कहा, "यमुना में उनका पुतला विसर्जित करने का यह कार्य लोगों को याद दिलाता है कि अब दिल्ली को झूठे वादों से मुक्त करने का समय आ गया है।" उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य केजरीवाल और ‘आप’ सरकार की "विफलताओं" को उजागर करना और यह स्पष्ट संदेश देना है कि जब तक "झूठ और दुष्प्रचार" की राजनीति जारी रहेगी, दिल्ली की समस्याएं खत्म नहीं हो पाएंगी।
JAN 25, 2025 16:55 IST
युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार और स्वरोजगार
भाजपा ने वादा किया है कि हम युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगे और जरूरतमंद छात्रों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के माध्यम से मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए वार्षिक ₹4,000 क्रेडिट करेंगे। टेक्सटाइल वर्कर्स के कल्याण के लिए भाजपा का संकल्प करते हुए ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और 'टेक्सटाइल वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड' का गठन करने की बात कही है।
JAN 25, 2025 16:54 IST
JAN 25, 2025 16:52 IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का तीसरा भाग जारी
गृह मंत्री अमित शाह ने 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का तीसरा भाग जारी किया। घोषणापत्र के अंतिम भाग के विमोचन पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में खोखले वादे नहीं, दिल्ली में किए जाने वाले कामों की सूची है। अमित शाह ने कथित घोटालों का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का स्तर कभी इतना ऊंचा नहीं रहा, जितना केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में है। शाह ने केजरीवाल पर यमुना की सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
JAN 25, 2025 16:50 IST
दिल्ली में सरकार बनने पर बौद्ध स्थलों की मुफ्त तीर्थयात्रा कराएंगे: कांग्रेस
कांग्रेस ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत होने पर बौद्ध स्थलों की मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की शनिवार को घोषणा की। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में अभी बौद्ध स्थलों की तीर्थयात्रा के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की सरकार बनने पर बौद्ध स्थलों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा शुरू की जाएगी। राज ने कहा कि दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए तिरुपति, अयोध्या, वैष्णो देवी, बालाजी की तीर्थयात्रा की व्यवस्था अपने खर्च पर करती है। उन्होंने सवाल किया, “ऐसे में सारनाथ, बोधगया, लुंबिनी, दीक्षाभूमि, महू जैसे बौद्ध स्थलों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा की कोई योजना क्यों नहीं है।” राज ने कहा, “अगर दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे और बौद्ध स्थलों के लिए भी मुफ्त तीर्थयात्रा की व्यवस्था करेंगे।” दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को देश के विभिन्न तीर्थस्थलों की मुफ्त तीर्थयात्रा की सुविधा देने के लिए 2019 में ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ शुरू की थी। इस योजना के तहत अयोध्या, द्वारकाधीश, पुरी, वाराणसी, मां वैष्णो देवी धाम, अजमेर शरीफ, रामेश्वरम, शिरडी, तिरुपति बालाजी और अमृतसर सहित 15 धार्मिक स्थलों की मुफ्त तीर्थयात्रा कराई जाती है। राज ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था और पूछा था कि उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं और रविदास एवं वाल्मीकि मंदिरों के पुजारियों के लिए 18,000 रुपये की सम्मान राशि की घोषणा क्यों नहीं की। केजरीवाल ने 30 दिसंबर को घोषणा की थी कि अगर दिल्ली में ‘आप’ की सत्ता बरकरार रहती है, तो पार्टी ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ के तहत मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को 18,000 रुपये की मासिक सम्मान राशि देगी। दिल्ली की 70-सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे, जबकि वोटों की गिनती आठ फरवरी को की जाएगी।
JAN 25, 2025 14:46 IST
आम आदमी पार्टी मानसिक रूप से बीमार हो गई है : सम्राट चौधरी
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। बिहार में भी बयानबाजियों का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा नेताओं को 'बेईमान' बताए जाने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मानसिक रूप से बीमार हो गई है।
JAN 25, 2025 14:44 IST
आपके इलाकों में सीवर पाइपलाइनों को बदला जाएगा और सीवर को साफ किया जाएगा: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ( आप ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो में जनता से उनके इलाकों में सीवर पाइपलाइन बदलने और सीवर की सफाई कराने का वादा किया। आप द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में राष्ट्रीय संयोजक ने सीवरेज के मुद्दे पर बात की और कहा, "जब 2015 में पहली बार हमारी सरकार बनी, तो हमें सीवरेज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक का समाधान करना था। दिल्ली में 1792 कच्ची कॉलोनियां हैं । हमारी सरकार बनने से पहले, 2015 से पहले, इन झुग्गी कॉलोनियों में किसी भी तरह का विकास नहीं होने दिया गया था।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि दस साल में लगभग सभी कॉलोनियों में सीवर की पाइपलाइन बिछा दी गई और घरों को सीवर से जोड़ने का काम अभी भी जारी है।
JAN 25, 2025 13:35 IST
आप ने राहुल गांधी को 'बेईमान' लोगों की सूची में शामिल किया
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म होने के साथ ही आम आदमी पार्टी ( आप ) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी खिलाड़ियों पर हमला करते हुए उन्हें "बेईमान" करार दिया। आप द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी पोस्टर राष्ट्रीय स्तर पर भारत ब्लॉक का हिस्सा बने रहने वाले दो दलों के बीच तनाव को और तेज करता है। पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी , संदीप दीक्षित और अजय माकन के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र सचदेवा, परवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं को "बेईमान" कहा गया है, जबकि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को "ईमानदार" कहा गया है।
JAN 25, 2025 12:23 IST
लांबा की ललकार-दिल्ली में कांग्रेस उठ खड़ी हुई है
चांदनी चौक की पूर्व विधायक ने कहा कि केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी लोगों को केवल ठगने का काम करती आई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार बनवाने और लोकसभा चुनाव में समर्थन देने से संगठन एवं चुनाव दोनों स्तरों पर कांग्रेस का भारी नुकसान हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JAN 25, 2025 11:39 IST
गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे जनसभाएं और रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा के 'संकल्प पत्र' का तीसरा भाग जारी करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री राजौरी गार्डन और त्रिनगर में दो जनसभाएं भी करेंगे। गृह मंत्री शाह दिल्ली में प्रमुख स्थानों पर दो जनसभा और एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। उनकी पहली सार्वजनिक सभा आज दोपहर राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद केंद्रीय मंत्री आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। 'केवल पार्क' से 'रामलीला मैदान' तक होने वाले इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। रोड शो का उद्देश्य दिल्ली की भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता का समर्थन जुटाना है। शाम को गृह मंत्री शाह त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित डीडीए पार्क में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि इस दौरान, वह एक बार फिर भाजपा के विकास एजेंडे को प्रमुखता से पेश करेंगे।
JAN 25, 2025 10:28 IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव: पूर्वांचल समुदाय के मतदाताओं को लुभाने के लिए आप ने टास्क फोर्स का किया गठन
सूत्रों के मुताबिक, आप ने पार्टी नेता संजय सिंह के नेतृत्व में सात टीमें बनाई हैं, जो दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों को कवर करेंगी। इन टीमों का काम जमीनी स्तर पर पूर्वांचल समुदाय के मतदाताओं को आप से जोड़ने की रणनीति तैयार करना है।
JAN 24, 2025 21:25 IST
दिल्ली में आप ने सिर्फ घोटाले किए: संजय गोयल
दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय गोयल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एक तरफ आप चुनाव में जीत के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ जनता उन्हें नकार रही है। भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल ने आप विधायक अमानतुल्लाह के बेटे की बुलेट जब्त होने के सवाल पर कहा, "मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि बदतमीज लोगों से सिर्फ बदतमीजी की ही उम्मीद की जा सकती है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।" संजय गोयल ने कहा, "विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी कामों के पूरे होने के दावे कर रही है। तो फिर जनता उन्हें क्षेत्र में कैसे नकार रही है। आप ने सिर्फ घोटाले किए हैं और केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने अपने पास विभाग न होते हुए भी घोटाले को अंजाम दिया है। भाजपा ने देश में काम किया है, इसलिए 20 राज्यों में हमारी सरकारें चल रही हैं।" दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहदरा एक हाईप्रोफाइल सीट है। यहां मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच माना जा रहा है। वर्तमान में यहां से आप के रामनिवास गोयल विधायक हैं। उन्होंने दो बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार 'आप' ने जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में आए हैं। शाहदरा विधानसभा सीट में पुरुष मतदाता 1,03,325; महिला मतदाता 97,072; और थर्ड जेंडर मतदाता सात हैं। कुल 2,00,404 मतदाता हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
JAN 24, 2025 16:44 IST
दिल्ली में कांग्रेस, ‘आप' के बीच चुनावी जंग पर आया दिग्विजय का बयान
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में विरोधाभास स्वाभाविक हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और ‘आप’ के एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकने के विरोधाभास के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि राजनीति में विरोधाभास स्वाभाविक हैं और विरोधाभास तो किसी परिवार में भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ रही है। दिग्विजय ने कहा, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव स्थानीय चुनाव है। लोकसभा चुनाव में हम राष्ट्रीय राजनीति के तहत विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे थे। मैं शुरुआत से कह रहा हूं कि यह विचारधारा की लड़ाई है और विचारधारा विधानसभा चुनाव के मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा प्रभावशाली होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप क्यों भूल जाते हैं कि अरविंद केजरीवाल को पहली बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने में कांग्रेस ने ही सहयोग किया था।’’ दिग्विजय ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं है और मतदाता सूचियां निष्पक्षता से नहीं बनाई जाती हैं। उन्होंने देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों से चुनाव कराए जाने की मांग दोहराई। दिग्विजय ने कहा कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की व्यवस्था को सफल बनाने के लिए जीएसटी की अलग-अलग दरें समाप्त की जानी चाहिए और इसकी एक या अधिकतम दो दरें रखी जानी चाहिए।
JAN 24, 2025 16:20 IST
केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस: आप
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की 'हत्या' की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल किया जाए, जो वापस ले ली गई है। इस आरोप पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आयोग को पत्र लिखकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को ‘‘समान अवसर’’ देने, केजरीवाल को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा बहाल करने और उन पर ‘‘जानलेवा’’ हमलों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के अनुसार केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं। आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा, "केजरीवाल जी की हत्या की इस साजिश में दो लोग शामिल हैं- भाजपा और दिल्ली पुलिस। वे दोनों केजरीवाल की जान लेने की साजिश कर रहे हैं। उन पर एक के बाद एक हमले की कोशिश की गई है। अक्टूबर (पिछले साल) में केजरीवाल पर हमला किया गया। जांच में पता चला कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।" उन्होंने कहा, "हमने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वह अमित शाह के नियंत्रण में है।" ‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव से पहले "गंदी राजनीति" करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल की सुरक्षा हटाने की साजिश रची है।
JAN 24, 2025 16:19 IST
दिल्ली चुनाव: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 570 से अधिक मामले दर्ज
दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 570 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये मामले सात जनवरी (जब आदर्श आचार संहिता लागू हुई) से लेकर 23 जनवरी के बीच दर्ज किए गए। एक बयान के अनुसार, इस अवधि के दौरान आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत कुल 19,065 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक, मतदान से पहले, पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है और हथियारों, शराब व मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की है। बयान में बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने आचार संहिता के कथित उल्लंघन के 577 मामले दर्ज किए हैं और 284 अवैध हथियार व 394 कारतूस जब्त किए हैं। बयान के मुताबिक, पुलिस ने 1.3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 46,682 लीटर शराब, 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 119.51 किलोग्राम मादक पदार्थ और 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन भी जब्त किए हैं। बयान में बताया गया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 5.29 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी भी जब्त की है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरीऔर मतगणना आठ फरवरी को होगी।
JAN 24, 2025 14:39 IST
आप का मतलब अब अहंकारी, अप्राधिक पार्टी है: शहजाद पूनावाला
आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि आप का मतलब अब 'अहंकारी, अप्राधिकृत पार्टी' हो गया है। यह टिप्पणी आप विधायक अमानतुल्लाह खान
के बेटे द्वारा कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किए जाने के बाद आई है। अपने हमले को और तीखा करते हुए पूनावाला ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अमानतुल्लाह खान ने इस तरह का 'गुंडा' व्यवहार किया हो, उन्होंने कहा कि आप के कई विधायकों पर इसी तरह की मनमानी, वीवीआईपी अहंकार और गुंडागर्दी का आरोप है।
के बेटे द्वारा कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किए जाने के बाद आई है। अपने हमले को और तीखा करते हुए पूनावाला ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अमानतुल्लाह खान ने इस तरह का 'गुंडा' व्यवहार किया हो, उन्होंने कहा कि आप के कई विधायकों पर इसी तरह की मनमानी, वीवीआईपी अहंकार और गुंडागर्दी का आरोप है।
JAN 24, 2025 13:31 IST
अमित शाह कल दिल्ली में करेंगे जनसभाएं और रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार, 25 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में जनसभाएं और रोड शो करने वाले हैं । शाह के कार्यक्रम में शहर के प्रमुख स्थानों पर दो जनसभाएं और एक रोड शो शामिल है - 5 फरवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनावों को देखते हुए यह पहला ऐसा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।
JAN 24, 2025 13:21 IST
अरविंद केजरीवाल पर कथित हमलों को लेकर आप ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई: सूत्र
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले , सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ( आप ) ने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हाल ही में हुए हमलों के बारे में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) में शिकायत दर्ज कराई है।
JAN 24, 2025 13:20 IST
आप के अमानतुल्ला खान जैसे लोग 100% अपराधी हैं: योगेन्द्र चंदोलिया
आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे द्वारा दिल्ली पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने के बाद , भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़े खान जैसे लोग "100 प्रतिशत अपराधी हैं। चूंकि पुलिस ने ओखला में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और दुर्व्यवहार करने के लिए मामले दर्ज किए हैं, भाजपा सांसद ने कहा कि लापरवाही से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है और यह अच्छा है कि पुलिस ने उसका वाहन जब्त कर लिया। चंदोलिया ने एएनआई से कहा, "आप के अमानतुल्लाह खान
जैसे लोग 100 प्रतिशत अपराधी हैं।
जैसे लोग 100 प्रतिशत अपराधी हैं।
JAN 24, 2025 11:59 IST
दिल्ली में आज से शुरू हुआ मतदान
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। मतदान की यह सुविधा 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों और दिव्यांग जनों के लिए है। मतदान की यह विशेष प्रक्रिया दक्षिण पश्चिमी जिले से शुरू हुई है। प्रत्येक जिले में मतदान का यह अभियान 3-3 दिन चलेगा। चुनाव आयोग की टीम आवेदन करने वाले लोगों के घर जाएगी और पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराएगी। यह सुविधा 15 जनवरी तक आवेदन कर चुके बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी।
