इलेक्शन

दिल्ली पुलिस ने AAP के खिलाफ दर्ज की FIR, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के फोटो लगाकर शेयर किए थे वीडियो

कई ऐसे वीडियो शेयर किए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर थी। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Image

AAP के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Photo : PTI

FIR Against AAP: चुनावी प्रचार के घमासान के बीच दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के फोटो लगाकर कई वीडियो शेयर किए गए थे। कई ऐसे वीडियो शेयर किए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर थी। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

वहीं, भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली पुलिस से आम आदमी पार्टी की शिकायतों पर नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। यह घटनाक्रम दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह तथा अन्य के नेतृत्व में आप के प्रतिनिधिमंडल द्वारा चुनाव आयुक्त से मुलाकात करने और वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के कुछ घंटों बाद हुआ है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article