LIVEDelhi Exit Poll Results, दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025: आ गया दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल, AAP की हैट्रिक या फिर BJP की वापसी, देखिए अनुमानों में कौन है आगे
Delhi Exit Poll Results 2025, Delhi Ka Exit Poll Kya Kahta Hai, दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। दिल्ली में मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल आ चुके हैं। एग्जिट पोल के अनुमानों में देखिए दिल्ली में किसकी सरकार बन रही है, क्या आम आदमी पार्टी हैट्रिक मारेगी, बीजेपी करेगी सत्ता में वापसी या फिर कांग्रेस करेगी खेला?

Delhi Exit Poll Results, दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025: आ गया दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल, AAP की हैट्रिक या फिर BJP की वापसी, देखिए अनुमानों में कौन है आगे
Delhi Exit Poll Results 2025, Delhi Exit Poll Ke Natije ,दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2025 अपडेट: दिल्ली में वोटिंग खत्म हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। एग्जिट पोल के रिजल्ट से अनुमानों में यह साफ हो गया है कि दिल्ली में किसकी सरकार बन रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव का आधिकारिक रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में बीजेपी कई सालों बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है।
ये भी पढ़ें- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Poll of Polls: क्या कहता है दिल्ली का पोल ऑफ पोल्स, किसे मिल रही है राजधानी की गद्दी
क्या होता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल एक प्रकार का सर्वे होता है, जो चुनाव के बाद मतदान के केंद्रों से बाहर आते हुए मतदाताओं से पूछा जाता है। इस सर्वे का उद्देश्य यह अनुमान लगाना होता है कि कौन सी पार्टी या उम्मीदवार चुनाव में जीतने वाला है, हालांकि यह आधिकारिक परिणामों से पहले किया जाता है।
कैसे होता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल में मतदाताओं से यह सवाल पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया या उनका रुझान किस पार्टी की ओर है। इन आंकड़ों को एकत्र करके एक निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश की जाती है।
एग्जिट पोल से क्या फायदा
यह पोल मीडिया, राजनीतिक विश्लेषकों और सामान्य जनता को चुनाव के परिणामों का अनुमान देने में मदद करता है, लेकिन एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते, क्योंकि इसमें कुछ हद तक अनुमान और विभिन्न मतदाताओं के जवाबों की विविधता भी होती है।
Delhi Exit Poll Results 2025: मुस्लिम और महिला गेमचेंजर...इनका वोट गया किधर ?
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: 8 एग्जिट पोल में कौन जीत रहा दिल्ली का दंगल ?
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: ‘पीपुल्स प्लस’ के एग्जिट पोल
‘पीपुल्स प्लस’ के एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, भाजपा को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो आप को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है।
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: इस एग्जिट पोल में आप की जीत
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: किस सर्वे में किसकी सरकार
जेवीसी ने भाजपा को 39-45 सीटें, आप को 22-31 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि मैट्रिज ने भाजपा को 35-40, आप को 32-37 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। पीपुल्स इनसाइट ने भाजपा को 40-44 सीटें, आप को 25-29 और कांग्रेस को 00-01 सीटें दी हैं। पीपुल्स पल्स ने भाजपा को 51-60 सीटें, आप को 10-19 और कांग्रेस को 00-00 सीटें दी हैं।
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: पोल ऑफ पोल्स से जानिए, दिल्ली चुनाव में किन पार्टियों के बीच दिख रही कांटे की टक्कर ?
PEOPLE INSIGHT EXIT POLL के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 40 से 44 सीट मिल सकती है
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: EXIT POLL पर लोगों को भरोसा नहीं है..'- AAP प्रवक्ता
People Pulse Poll के अनुसार दिल्ली चुनाव में AAP को 10 से 19 सीट मिलने का अनुमान
P Marq Exit Poll के अनुसार Congress को 0 से 1 सीट मिटने का अनुमान
Matrize Exit Poll के अनुसार AAP को 44% वोट मिलने का अनुमान
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: दिल्ली में MATRIZE EXIT POLL का अनुमान
MATRIZE EXIT POLL में बीजेपी को 35 से 40 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं AAP को 32 से 37 सीट मिलने का अनुमान है।
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: दिल्ली चुनाव में JVC EXIT POLL का अनुमान
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: आ गया दिल्ली का एग्जिट
दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल आ गया है। एग्जिट पोल में इस बार बीजेपी और आप में कांटे की टक्कर दिख रही है। JVC के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिलती दिख रही हैं।
Delhi Exit Poll Results Live: 2020 में क्या रहा था दिल्ली चुनाव का परिणाम
पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव (2020) में, आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत हासिल की थी, जिसमें उसने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, और बीजेपी को केवल 8 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी।
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: दिल्ली में शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ, लेकिन इससे पहले मतदान केंद्र पहुंच कर कतार में लग चुके मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: दिल्ली का एग्जिट पोल यहां देखें लाइव
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: क्या होता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल एक प्रकार का सर्वे होता है, जो चुनाव के बाद मतदान के केंद्रों से बाहर आते हुए मतदाताओं से पूछा जाता है। इस सर्वे का उद्देश्य यह अनुमान लगाना होता है कि कौन सी पार्टी या उम्मीदवार चुनाव में जीतने वाला है, हालांकि यह आधिकारिक परिणामों से पहले किया जाता है।
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: अंग्रेजी में कहां देखें दिल्ली का एग्जिट पोल
अगर आप अंग्रेजी भाषा में दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल जानना चाहते हैं तो आप https://www.timesnownews.com/पर जा सकते हैं। यहां पल-पल की अपडेट आपको अंग्रेजी भाषा में मिल जाएगी।
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: टीवी-यूट्यूब पर कहां देखें दिल्ली का एग्जिट पोल
टीवी पर सटीक एग्जिट पोल के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज चैनल पर जा सकते हैं, जहां आप सबसे तेज एग्जिट पोल के नतीजे देख सकेंगे। यहां अनुमानों के साथ-साथ आप चुनावी विश्लेषकों और अन्य पैनलिस्ट की राय भी जान सकेंगे। इस चैनल को आप टीवी के साथ-साथ https://www.timesnowhindi.com/live-tvपर लाइव भी देख सकते हैं। साथ ही यूट्यूब के लिए https://www.youtube.com/@timesnownavbharatयहां क्लिक करें।