इलेक्शन

Delhi Elections: BJP ने अरविंद केजरीवाल का नामांकन रद्द करने की मांग की, लगाया झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप

Delhi Polls: भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा के अधिकृत प्रतिनिधि संकेत गुप्ता ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नामांकन पर आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग से उनके नामांकन पत्र को खारिज करने की मांग की है।

Image

अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी का आरोप, झूठा है केजरीवाल का हलफनामा

Photo : ANI

Delhi Assembly Polls: नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा के अधिकृत प्रतिनिधि संकेत गुप्ता ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नामांकन पर आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग से उनके नामांकन पत्र को खारिज करने की मांग की है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को लिखे अपने पत्र में संकेत गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल द्वारा प्रस्तुत हलफनामा भौतिक रूप से दोषपूर्ण है और उन्होंने मतदाताओं को गुमराह करने के लिए जानबूझकर अपने हलफनामे में गलत जानकारी दी है।

अरविंद केजरीवाल ने गलत बताई अपनी आय- संकेत गुप्ता

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2019-20 में अपनी कुल आय 1,57,823 रुपये बताई है, जो लगभग 13,152 रुपये प्रति माह है। वर्ष 2021-22 में 1,62,976 रुपये, जो 13,581 रुपये प्रति माह है। वर्ष 2022-23 में 1,67,066 रुपये, जो 13,922 रुपये प्रति माह है। उन्होंने कहा कि हलफ़नामे में दिखाई गई आय कुल आय है जिसे अरविंद केजरीवाल ने गलत बताया है क्योंकि दिल्ली के हर मंत्री को 4 नवंबर 2011 से 14 फ़रवरी 2023 तक 20,000 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया गया था, जो कि लगभग 2,40,000 रुपये प्रति वर्ष है, दैनिक भत्ता 1000 रुपये प्रति दिन है जो कि अन्य भत्तों के साथ लगभग 3,65,000 रुपये प्रति वर्ष है। भाजपा उम्मीदवार के प्रतिनिधि ने यह भी दावा किया कि अरविंद केजरीवाल का वोट गाजियाबाद के कौशांबी, वार्ड नंबर 72 में भी है, जहां मतदाता संख्या 991 है।

संकेत गुप्ता ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल ने नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का ब्योरा नहीं दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा

आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध है कि कृपया आपत्ति और हमारे आपत्तियों के समर्थन में सबूतों पर विचार करें और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के नामांकन को खारिज कर दें क्योंकि ऊपर बताए गए दोष काफी बड़े हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि आप सरकार लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि केजरीवाल दिल्ली में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं, जिनका लाभ भाजपा सदस्यों के परिवारों को भी मिल रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article