इलेक्शन

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025 Live Streaming: कब आएगा दिल्ली का एग्जिट पोल, कहां देख सकेंगे लाइव, जानिए सबकुछ

Delhi Exit Poll Result 2025 Live Streaming, कब और कहां देखें दिल्ली एग्जिट पोल रिजल्ट 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल यानि कि 5 फरवरी को मतदान होगा। मतदान खत्म होने के बाद दिल्ली का एग्जिट पोल आएगा, जिसे आप टाइम्स नाउ नवभारत पर देख सकते हैं।

Image

कब आएगा दिल्ली का एग्जिट पोल

Delhi Election Exit Poll Result 2025 (दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2025) Live Streaming: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी यानि कि बुधवार को मतदान होगा। पांच फरवरी को ही मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल को जारी किया जाएगा, जिसे आप चुनाव खत्म होने के बाद टीवी चैनल, वेबसाइट और यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। एग्जिट पोल का रिजल्ट सिर्फ एक अनुमान भर होगा, फाइनल रिजल्ट 8 फरवरी को चुनाव आयोगी की तरफ से जारी किए जाएंगे।

यहां देखें पल-पल की अपडेट

चुनाव आयोग के अनुसार पांच फरवरी को शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के पल-पल की अपडेट आप https://www.timesnowhindi.com/ पर पा सकेंगे। जहां आप पार्टी के अनुसार जीत हार के अनुमानों के साथ-साथ चुनावी विश्लेषण भी पढ़ सकेंगे।

टीवी-यूट्यूब पर कहां देखें दिल्ली का एग्जिट पोल

टीवी पर सटीक एग्जिट पोल के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज चैनल पर जा सकते हैं, जहां आप सबसे तेज एग्जिट पोल के नतीजे देख सकेंगे। यहां अनुमानों के साथ-साथ आप चुनावी विश्लेषकों और अन्य पैनलिस्ट की राय भी जान सकेंगे। इस चैनल को आप टीवी के साथ-साथ https://www.timesnowhindi.com/live-tv पर लाइव भी देख सकते हैं। साथ ही यूट्यूब के लिए https://www.youtube.com/@timesnownavbharat यहां क्लिक करें।

अंग्रेजी के लिए यहां जाएं

अगर आप अंग्रेजी भाषा में दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल जानना चाहते हैं तो आप https://www.timesnownews.com/ पर जा सकते हैं। यहां पल-पल की अपडेट आपको अंग्रेजी भाषा में मिल जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article