Delhi Assembly Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव-2025 के एलान के बाद सियासी घमासान जोरों पर है। इस बीच यमुना में अमोनिया को लेकर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जहरीले पानी वाले बयान पर चुनाव आयोग को जवाब दिया है। उन्होंने इसकी सूचना एक्स पर देते हुए लिखा कि दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम सबका संघर्ष रंग लाया। दिल्ली में जो जहरीला पानी भेजा जा रहा था, वो अब बंद हो गया। दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 ppm से घटकर 2 ppm हो गई है। अगर हम आवाज नहीं उठाते और संघर्ष नहीं करते, तो आज दिल्ली की आधी आबादी को पानी नहीं मिल रहा होता। हमने दिल्ली को बहुत बड़े पानी के संकट से बचा लिया। चुनाव आयोग ने मुझे नोटिस देकर सज़ा देने की धमकी दी है। चुनाव आयोग को मेरा जवाब।
मुझे अपनी आवाज उठाने के लिए EC ने भेजा नोटिस
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया और उनसे हस्तक्षेप करने को कहा। चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय, मुझे अपनी आवाज उठाने के लिए नोटिस दिया गया।
मैंने दिल्ली में जल संकट होने से रोका... हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में जहरीला पानी भेजकर और दिल्ली में कृत्रिम जल संकट पैदा करने की कोशिश करके अपराध किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अगर चुनाव आयोग चुनाव नहीं लेता है, तो यह कदम विनाशकारी साबित होगा, खासकर चुनावों के दौरान। भले ही हमने अपॉइंटमेंट नहीं लिया है, हम चुनाव आयोग जा रहे हैं। हम 7 पीपीएम अमोनिया वाले यमुना के पानी की तीन बोतलें लेकर उन्हें सौंप रहे हैं। हम उन्हें देश के सामने उस पानी को पीने की चुनौती देते हैं।
