इलेक्शन

'कांग्रेस और आप साथ होते तो अच्छा होता...' दिल्ली चुनाव के रुझानों पर बोले संजय राउत

Delhi Assembly Election: राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस और आप ने गठबंधन किया होता तो परिणाम बहुत अलग हो सकते थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और आप दोनों का एक ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और वो है भाजपा, लेकिन दुर्भाग्य से, उन्होंने एक साथ आने के बजाय अलग-अलग लड़ना चुना।

Image

कोई भी भाजपा को वोट नहीं देना चाहता, यह जबरन मतदान है-राउत

Photo : ANI

Delhi Assembly Election 2025: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शुरुआती नतीजों में भाजपा और विपक्षी दलों के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस और आप ने गठबंधन किया होता तो परिणाम बहुत अलग हो सकते थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और आप दोनों का एक ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और वो है भाजपा, लेकिन दुर्भाग्य से, उन्होंने एक साथ आने के बजाय अलग-अलग लड़ना चुना। शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर दिख रही है। अगर कांग्रेस और आप एक साथ होते, तो परिणाम अलग हो सकते थे... आप और कांग्रेस का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा है। दोनों ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन वे अलग-अलग लड़े। अगर वे एक साथ होते तो भाजपा की हार पहले घंटे (मतगणना के) में ही तय हो जाती। उन्होंने चुनाव आयोग (EC) और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए।

चुनाव आयोग गंभीर चिंताओं को नजअंदाज कर रहा- राउत

राउत ने दावा किया कि चुनाव आयोग गंभीर चिंताओं को नजअंदाज कर रहा है, जिसमें मतदाता सूची में धोखाधड़ी और दिल्ली में लागू किया गया नया महाराष्ट्र पैटर्न शामिल है। मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा कि हमने चुनाव आयोग और सरकार के रवैये पर चर्चा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मतदाता सूची में कैसे धोखाधड़ी हो रही है और कैसे यह नया महाराष्ट्र पैटर्न बनाया गया है। मैंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र पैटर्न दिल्ली में भी लागू किया गया है। सत्तारूढ़ भाजपा की तीखी आलोचना करने के लिए जाने जाने वाले राउत ने सुझाव दिया कि चुनाव आयोग ने गंभीर चिंताओं को नज़रअंदाज़ किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी आंखें बंद करके बैठा था। महाराष्ट्र में पांच महीने में बढ़े 39 लाख वोट अब बिहार में शिफ्ट होंगे, कुछ दिल्ली में जाएंगे।

इसके बाद शिवसेना नेता ने दिल्ली चुनाव को प्रभावित करने की एक बड़ी साजिश का सुझाव दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री 10 साल तक दिल्ली में रहे, लेकिन दिल्ली नहीं जीत पाए। उनकी आखिरी इच्छा शायद यह हो कि जब तक मैं राजनीति में हूं, वे दिल्ली जीतें। इसलिए, किसी भी हद तक जाकर दिल्ली जीतने की कोशिश की जा रही है। राउत ने भाजपा पर वोटों को प्रभावित करने के लिए जबरन हथकंडे अपनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपको लगता है कि लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं, कोई भी भाजपा को वोट नहीं देना चाहता, यह जबरन मतदान है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article