इलेक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP को बंपर बहुमत, पार्टी ने ताजा पोस्टर जारी कर दिया ये खास संदेश

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी को 45 और आम आदमी पार्टी को 25 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। इस बीच, बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्टर जारी कर दिल्ली की जनता को अपना संदेश दे दिया है।

Image

भाजपा ने जारी किया नया पोस्टर

Photo : Twitter

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 का रिजल्ट थोड़ी देर में पूरी तरह से साफ हो जाएगा। रुझानों में BJP को बंपर बहुमत मिल चुका है। खबर लिखे जाने तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक बीजेपी 45 और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे है। इस बीच, दिल्ली की सत्ता में आने की ओर अग्रसर बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्टर जारी कर दिल्ली की जनता को अपना संदेश दे दिया है।

इस बीच, दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा कि अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।

सचदेवा के अनुसार, भाजपा उम्मीदवारों ने पूरी मेहनत से काम किया है तथा दिल्ली के मतदाताओं ने विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मॉडल को चुना है। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इसलिए चुना क्योंकि वे विकास का एक मॉडल चाहते थे। भाजपा दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को एक मजबूत और स्थिर सरकार मिले।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article