इलेक्शन

अरविंद केजरीवाल, CM आतिशी और भगवंत मान आज करेंगे चुनाव आयोग से मुलाकात, देंगे नोटिस का जवाब

Delhi Assembly Election: अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात।

Image

आम आदमी पार्टी के दिग्गज आज करेंगे चुनाव आयोग से मुलाकात

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को यमुना के पानी में जहर मिलाए जाने संबंधी अपनी टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस पर जवाब दाखिल करेंगे। पार्टी ने बताया कि केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे आयोग के कार्यालय जाएंगे। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर उनके बयान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया था कि हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है। आयोग ने उन्हें दो नोटिस जारी कर उनके इस आरोप पर जवाब मांगा है कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में नरसंहार की कोशिश के तहत यमुना के पानी में जहर मिलाया है। नयी दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाए जाने के मामले में इंजीनियर, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक साझा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

हरियाणा यमुना मिला रहा जहर- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यमुना के पानी की गुणवत्ता पर उनकी टिप्पणी का उद्देश्य एक वैध नागरिक चिंता को उजागर करना था। केजरीवाल ने यह बयान चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए दिया था जिसमें उन्होंने अपने इस दावे का सबूत मांगा था कि हरियाणा दिल्ली में पानी की आपूर्ति बाधित करने के लिए यमुना में जहर मिला रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article