इलेक्शन

Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, प्रवेश रतन AAP में हुए शामिल

Delhi assembly election 2025: BJP के नेता प्रवेश रतन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 से पहले पार्टी को झटका देते हुए आम आमदी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने साल 2020 पटेल नगर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Image

प्रवेश रतन ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

Photo : Twitter

BJP Leader Pravesh Ratan join AAP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता प्रवेश रतन बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। उन्हें 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटेल नगर (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। जाटव समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रतन यहां पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

‘आप’ नेता एवं पटेल नगर से पूर्व विधायक राज कुमार आनंद के भाजपा में शामिल होने के कुछ माह बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है। आनंद ने अप्रैल में दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और आप का दामन छोड़ दिया था। बाद में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के तौर पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। जुलाई में आनंद ‘आप’ के एक अन्य विधायक करतार सिंह तंवर के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

केजरीवाल ने मुफ्त सुविधाओं के जरिए दिल्ली के लोगों का बोझ हुआ कम-प्रवेश रतन

दिल्ली में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में रतन 30 हजार से अधिक मतों के अंतर से आनंद से हार गए थे। फरवरी 2025 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में दोनों नेता अपनी नयी पार्टियों के उम्मीदवारों के रूप में फिर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो सकते हैं।रतन ने कहा कि वह ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुफ्त सुविधाओं के जरिए दिल्ली के लोगों, खासकर कमजोर वर्गों के जेब के बोझ को कम किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article