इलेक्शन

Delhi Assembly Election: 10 वर्ष रही झूठ वाली सरकार! 'कमल खिलेगा इस बार'; दिल्ली में बोले CM नायब सिंह सैनी

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी जोर आजमाइश पर जुटी है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुंडका और सुल्तानपुर माजरा में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस वर्षों में सिर्फ झूठ बोलने वाली सरकार ने काम किया, लेकिन इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

Image

दिल्ली में हरियाणा के सीएम

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्टार प्रचारक के तौर पर लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने रविवार को दिल्ली के मुंडका से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल के समर्थन में रानीखेड़ा और सुल्तानपुर माजरा (अ.जा.) से कर्म सिंह करमा के लिए सुल्तानपुरी में दो जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों ही जनसभाओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ा। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में लागू होंगी योजनाएं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनसभाओं में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए कि आने वाली 5 फरवरी को हमने दिल्ली के भाग्य का फैसला करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कम समय के अंदर हमने ज्यादा काम करना है। मैं पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हूं, दिल्ली के लोगों में जो जोश उत्साह है उसे देखते हुए स्पष्ट है कि आठ फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। जिससे जनमानस के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

10 साल में केजरीवाल ने किया हर वर्ग को प्रताड़ित

श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के लिए आपदा बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने 10 वर्ष तक दिल्ली के हर वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया है। केजरीवाल ने जनता को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ पानी देने करा वायदा किया था, उन्होंने एक बार तो यमुना को साफ करूंगा लेकिन 2025 भी आ गया और यमुना की हालत उससे भी बुरी हो गई है।

झूठ की पोल खोलने के लिए मैंने खुद पीया यमुना का पानी

मुख्यमंत्री सैनी ने यमुना के पानी को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकता है। मैं यमुना के पल्ला गांव स्थित घाट पर गया और वहां जाकर मैंने खुद यमुना का पानी पिया ताकि लोगों का भय निकल जाएं। मैं वहां से पानी लेकर आया जहां से हरियाणा दिल्ली को पानी देता है, और जहां से केजरीवाल दिल्ली को पानी दे रहा है, मैं उस स्थान के ऊपर गया वहां से पानी भरा और दोनों पानी के अंदर जमीन आसमान का अंतर था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article