इलेक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, स्क्रीनिंग समिति का भी किया गठन

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारी कर रही कांग्रेस ने काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दिल्ली का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है जिसकी अध्यक्षता मीनाक्षी नटराजन करेंगी। जबकि इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Image

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग समिति का किया गठन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Assembly Election: राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दीपक बाबरिया को दिल्ली का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग समिति का भी गठन किया है। मीनाक्षी नटराजन समिति की अध्यक्ष होंगी जबकि इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एआईसीसी प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी एआईसीसी महासचिव स्क्रीनिंग समिति के पदेन सदस्य होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में संभावित है। फिलहाल दिल्ली में कांग्रेस का न तो कोई विधायक है और न ही कोई सांसद। पार्टी विधानसभा चुनाव में इस स्थिति को बदलने को कोशिश करेगी।

बता दें, काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। वो उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा से विधायक भी हैं। काजी निजामुद्दीन कई राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें कश्मीर में मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया था। इसके अलावा वो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article