इलेक्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद MNS नेता अविनाश जाधव ने दिया इस्तीफा, राज ठाकरे को भेजा पत्र

Maharashtra Assembly Elections: MNS नेता अविनाश जाधव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है. एमएनएस नेता अविनाश जाधव ने एमएनएस के ठाणे जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Image

अविनाश जाधव ने दिया इस्तीफा

Photo : Twitter

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव ने विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए ठाणे और पालघर जिलों के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। अविनाश जाधव ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को पत्र सौंपकर जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी। बता दें, अविनाश जाधव ठाणे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधायक संजय केलकर से हार गए थे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अविनाश जाधव ने कहा कि वह ठाणे और पालघर जिलों में चुनावों में मनसे की हार की जिम्मेदारी स्वीकार कर रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पूरे महाराष्ट्र में 125 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट हासिल करने में सफल नहीं रही।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article