इलेक्शन

Rajasthan Chunav: डोटासरा के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस प्रत्याशियों पर गुस्सा निकाल रही जनता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 12:47 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: जनता में कांग्रेस के खिलाफ कितनी नाराजगी है, उसका अंदाजा हाल के दिनों में हुई घटनाओं से लगाया जा सकता है। कुछ समय पहले महुवा से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला को गांव वालों ने भगाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा।

Image

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस सरकार ने लोगों को फ्री की रेवड़ियां खूब बांटी लेकिन एंटी इनकमबेंसी की जिस तरह की तस्वीर इस चुनाव में आ रही है, उससे कांग्रेस के लिए दोबारा सत्ता में आने का सपना पूरा होते नहीं दिख रहा है।

हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। डोटासरा का ये वीडियो उनके चुनावी विधानसभा क्षेत्र सीकर के लक्ष्मणगढ़ का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इसी वीडियो में डोटासरा के विरोध में मोदी समर्थकों के नारे भी सुनाई दे रहे हैं। बताया गया कि डोटासरा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचने से पहले वहां मोदी समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा राजस्थान के प्रवक्त लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा कि राजस्थान में कांग्रेस के हालात देख लो, इनके नेता और प्रत्याशी गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। हर जगह गांव के लोग इन्हें भगा रहे हैं।

कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश

जनता में कांग्रेस के खिलाफ कितनी नाराजगी है, उसका अंदाजा हाल के दिनों में हुई घटनाओं से लगाया जा सकता है। कुछ समय पहले महुवा से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला को गांव वालों ने भगाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। चाकसू विधानसभा से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी वेद प्रकाश सोलंकी को ग्रामीणों ने गांव से दौड़ा-दौड़ा के भगाया और काले झंडे दिखाए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। गहलोत सरकार की मंत्री ममता भूपेश को रलावता गांव में घुसने से पहले ही लोगों ने विरोध किया था। कांग्रेस प्रत्याशियों को भगाने की कई घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

क्यों है जनता कांग्रेस से नाराज

बता दें कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से जनता बेहद खफा है। किसान कर्जमाफी, भ्रष्टाचार, अपराध, पेपरलीक, बहन बेटियों का अपमान जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है और इसी को लेकर जनता में गुस्सा है। कांग्रेस सरकार ने लोगों को फ्री की रेवड़ियां खूब बांटी लेकिन अपराध चरम पर पहुंच गया। लगातार हुईं पेपरलीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article