मिजोरम में किंग मेकर बनेगी 'कांग्रेस'!, एग्जिट पोल ने दिए बड़े संकेत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 1, 2023, 12:09 PM IST

Mizoram Exit Poll Results: अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों को देखा जाए तो यहां सरकार बनाने के लिए पार्टियों को गठबंधन की जरूरत पड़ेगी, ऐसे में कांग्रेस यहां किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।

Mizoram Exit Poll Results: उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोराम पीपुल्स मूवमेंट और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखा जा रहा था। इस राज्य में सत्ता में आने को बेताब कांग्रेस ने सभीा 40 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे, लेकिन मतदान के बाद जो एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उसमें किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में यहां त्रिशंकु विधानसभा के आसार लगाए जा रहे हैं।

Mizoram Exit Poll

मिजोरम एग्जिट पोल

मिजोरम विधानसभा की स्थिति को देखें तो यहां 40 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी पार्टी को सत्ता में आने के लिए बहुमत के आंकड़े (21 सीटें) को छूना होगा। लेकिन गुरुवार को एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए, उसमें कोई भी पार्टी बहुमत तक पहुंचती नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में कांग्रेस यहां किंग मेकर की भूमिका निभा सकती है।

End of Feed