Bihar Chunav 2025: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी; जानें किसे कहां से मिला टिकट

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शनिवार की देर शाम उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इस सूची के साथ ही कांग्रेस ने अब तक 53 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में नरकटियागंज से लेकर गया टाउन तक के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शनिवार की देर शाम उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इस सूची के साथ ही कांग्रेस ने अब तक 53 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की यह लिस्ट महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच जारी हुई।

Congress

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी (फाइल फोटो)

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में नरकटियागंज से लेकर गया टाउन तक के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। बकौल सूची, नरकटियागंज से पार्टी ने शाश्वत केदार पांडे पर दांव लगाया, जबकि किशनगंज से मो. कमरुल होदा और कसबा से मो. इरफान आलम को उम्मीदवार बनाया है। इसके अतिरिक्त पूर्णिया से जितेंदर यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव को चुनावी मैदान में उतारा गया।

End of Feed