इलेक्शन

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जाति आधारित सर्वे और मुफ्त बिजली का वादा

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज घोषणापत्र जारी किया। इसमें जाति आधारित सर्वेक्षण सहित कई वादे किए गए हैं।

Image

राहुल गांधी

Congress manifesto for Jharkhand assembly polls: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने आज घोषणापत्र जारी किया। इसमें जाति आधारित सर्वेक्षण का वादा करने के साथ ही 250 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही गई है। कांग्रेस के घोषणापत्र में 1932-खतियान आधारित अधिवास नीति, आदिवासियों के लिए सरना धार्मिक कोड के कार्यान्वयन का वादा भी किया गया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या-क्या वादे

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 250 यूनिट मुफ्त बिजली, जाति आधारित गणना कराने और एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों को भरने का वादा किया है। कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घोषणापत्र जारी किया। इसमें 1932 की खतियान आधारित अधिवास नीति और आदिवासियों की सरना धार्मिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सात वादों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

यह घोषणापत्र राज्य की कुल 81 सीट में से 43 सीट के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान से एक दिन पहले जारी किया गया। तिर्की ने कहा, घोषणापत्र में गरीबों को 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है, जबकि अभी यह 200 यूनिट है। हम एक साल में सभी खाली सरकारी पदों को भर देंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणापत्र समिति ने हर जिले में चौपाल लगाई और जनता से संवाद किया। हमने यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया कि हमारा घोषणापत्र आम लोगों के लिए हो।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article