इलेक्शन

JK Congress Manifesto: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं और छात्रों पर फोकस

JK Congress Manifesto: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि यह जनता का घोषणापत्र है। जनता से सलाह लेकर कांग्रेस ने इसे बनाया है।

Image

जम्मू कश्मीर के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज- कांग्रेस
  • हर परिवार को ₹25 लाख तक का हेल्थ बीमा-कांग्रेस
  • घर की मुखिया को हर महीने ₹3000-कांग्रेस

JK Congress Manifesto: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और पवन खेड़ा समेत जम्मू कश्मीर के अन्य नेता इस मौके पर मौजूद थे। जहां तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह घोषणापत्र, जनता की मांगों के आधार पर तैयार किया गया है।

'जनता का घोषणापत्र'

तारिक हमीद कर्रा ने कहा- मैं आपको बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी का यह घोषणापत्र वास्तव में जनता का घोषणापत्र है। 22 जिलों में समितियों के माध्यम से, हमने समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क किया, फीडबैक एकत्र किया और इन बहुमूल्य अंतर्दृष्टि को इस दस्तावेज़ में शामिल किया। हम गर्व से इसे जनता का घोषणापत्र कहते हैं।

जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की गारंटी

  • जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिलाएंगे
  • घर की मुखिया को हर महीने ₹3000
  • स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज
  • हर परिवार को ₹25 लाख तक का हेल्थ बीमा
  • 30 मिनट में सस्ती हेल्थ सर्विस
  • हर तहसील में एम्बुलेंस से लैस मोबाइल क्लीनिक
  • हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
  • कश्मीरी पंडितों के रिहैबिलिटेशन के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की योजना पूरी तरह लागू होगी
  • संविधान के तहत पिछड़े वर्ग को पूरा हक
  • 1 लाख खाली नौकरियां भरेंगे
  • परिवार के हर सदस्य को 11 किलो राशन

बीजेपी पर पवन खेड़ा का हमला

वहीं पवन खेड़ा ने कहा- "पिछले 10 साल से कश्मीर के जो हालात हैं, उससे कश्मीर का दिल जख्मों से भर गया है। लेकिन अब उन जख्मों पर मरहम लगाने का वक्त आ गया है। जम्मू-कश्मीर में एक लंबी रात खत्म होने वाली है और सुबह होने को है। यहां पिछले 10 साल से दिल्ली की एक ऐसी हुकूमत चल रही है, जिसमें लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही। यही ध्यान में रखते हुए 22 जिलों में हमारी टीम गई, लोगों से बात की और उसी के तहत हमारा मेनिफेस्टो तैयार किया गया। ये मेनिफेस्टो सिर्फ एक कागज का पुलिंदा नहीं है। ये हमारी गारंटी है। ये हक की बात है, जिसे हम पूरा कर के देंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article