इलेक्शन

Congress Chhattisgarh Candidate List: छत्तीसगढ़ की 30 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 15, 2023, 09:45 AM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित सभी मंत्रियों को फिर से मैदान में उतारा गया है। सीएम भूपेश बघेल को पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से मैदान में उतारा गया है।

Image

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Photo : BCCL

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 90 सीटों में से फिलहाल 30 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित सभी मंत्रियों को फिर से मैदान में उतारा गया है। सीएम भूपेश बघेल को पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से मैदान में उतारा गया है। वहीं मंत्री रुद्र गुरु इस बार नई सीट नवगढ़ से उतरे हैं।

वहीं, भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ गिरीश देवगन को कांग्रेस से टिकट दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट से चुनाव लड़ंगे वहीं, खुज्जी की विधायक चन्नी साहू की टिकट कट गई है।

यहां देखें पूरी सूची-

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article