इलेक्शन

Congress MP Candidate List: एमपी के लिए कांग्रेस ने जारी की अपनी पहली सूची, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 09:44 AM IST

Congress MP Candidate List: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी अभी तक अपने उम्मीदवारों की चार सूची जारी कर दी है। भगवा पार्टी की पांचवीं सूची आने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है। वह यहां से कई बार जीत चुके हैं।

Image

मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

Photo : PTI

Congress MP Candidate List: मध्य प्रदेश मे विधानसभा की 230 सीटों के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी अभी तक अपने उम्मीदवारों की चार सूची जारी कर दी है। भगवा पार्टी की पांचवीं सूची आने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है। वह यहां से कई बार जीत चुके हैं।

छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के लिए भी सूची जारी

शिवराज के खिलाफ बुधनी से विक्रम मस्तल को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के साथ-साथ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाने के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के लिए 30 उम्मीदवारों एवं तेलंगाना के लिए 55 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हुआ है। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि तेलंगाना में एक चरण में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

शुक्रवार को हुई कांग्रेस की अहम बैठक

कांग्रेस ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीईसी के अन्य सदस्य, पार्टी महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए।

नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू

मध्य प्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। नामांकन 28 अक्टूबर तक जारी रहेगा। नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी। वहीं नाम की वापसी 2 नवंबर को निर्धारित है। 17 नवंबर को प्रदेश में वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। चुनाव को लेकर आए ओपिनियन पोल में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान जताया गया है। इस चुनाव में भाजपा ने सीएम पद के लिए कोई चेहरा आगे नहीं किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article