इलेक्शन

Congress Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, राजस्थान की 4 सीटों पर कैंडिडेट घोषित

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 25, 2024, 04:47 PM IST

Congress Candidate List: इन पांच कैंडिडेटों के साथ ही कांग्रेस अब तक 190 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Image

कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी

Congress Candidate List: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 5 नाम शामिल हैं। जिसमें से राजस्थान की चार सीटें शामिल हैं। इन पांच कैंडिडेटों के साथ ही कांग्रेस अब तक 190 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस से किस-किसको मिला टिकट

राजस्थान के उम्मीदवारों में अजमेर से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल शामिल हैं। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से पार्टी ने एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट

क्रमांकसीटउम्मीदवार
1.अजमेरामचंद्र चौधरी
2.भीलवाड़ा डॉ. दामोदर गुर्जर
3.कोटाप्रहलाद गुंजन
4.राजसमंद सुदर्शन रावत
5.तिरुनेलवेलीसी राबर्ट्स ब्रूस
तमिलनाडु में, कांग्रेस ने अब तक तिरुनेलवेली सहित कुल 10 में से 9 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। एकमात्र सीट मयिलादुथुराई बची है।
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article