इलेक्शन

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 11:54 PM IST

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी होंगे। राज्य में कांग्रेस की गहलोत सरकार सत्ता में है। हालांकि, इस बार उसे भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है।

Image

कांग्रेस ने जारी की छठी सूची

Photo : BCCL

Rajasthan Election: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की गई है। पार्टी की ओर से जारी की गई यह छठी लिस्ट है, जिसमें 23 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।

इस सूची में संगरिया सीट से अभिमन्यू पूनिया, भद्रा से अजीत बेलिवाल तो वहीं डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा को टिकट दिया गया है। वहीं अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

देखें किसे कहां से मिला टिकट -

25 नवंबर को होना है मतदान

बता दें, राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी होंगे। राज्य में कांग्रेस की गहलोत सरकार सत्ता में है। हालांकि, इस बार उसे भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है। भाजपा ने यहां कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article