इलेक्शन

Maharashtra: कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का नाम गायब

Congress Candidates List for Maharashtra: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हैरानी की बात ये है कि इस सूची से बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का नाम पहली लिस्ट से गायब है। आपको बताते हैं कि पहली लिस्ट में किस सीट से किस नेता को टिकट मिला है।

Image

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट।

Maharashtra Assembly Elections: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पटोले को उनके वर्तमान क्षेत्र साकोली से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 48 उम्मीदवार घोषित किए

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण को भी उनकी मौजूदा सीट कराड दक्षिण से उम्मीदवार घोषित किया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वेडेट्टिवार को ब्रह्मपुरी, पूर्व मंत्री अमित देशमुख को लातूर शहर और असलम शेख को मलाड पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इन दिग्गजों को कांग्रेस ने पहली लिस्ट में दी जगह

  • विजय वडेट्टीवार को ब्रभपुरी विधानसभा सीट से टिकट
  • बालासाहेब थोराट को संगमनेर विधानसभा सीट से टिकट
  • नाना पटोले को सकोली विधानसभा सीट से टिकट
  • नितिन राउत को नागपुर नॉर्थ विधानसभा सीट से टिकट
  • लातूर सिटी विधानसभा सीट से अमित देशमुख को टिकट
  • धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट
  • काराड विधानसभा सीट से पृथ्वीराज चौहाण को टिकट
  • विश्वजीत कदम को पलुस विधानसभा सीट से टिकट
  • मालाड विधानसभा सीट से असलन शेख को टिकट
  • सांधीवली विधानसभा सीट से नसीम खान को टिकट
  • मुफ्फर हुसैन को मीराभयंदर विधानसभा सीट से टिकट

जीशान सिद्दीकी का नाम पहली लिस्ट से गायब

हैरानी की बात ये है कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का नाम पहली लिस्ट से गायब हो गया है। जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट विधानसभा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी ने हाल ही में अजित पवार की एनसीपी ज्वाइन की थी। जीशान ने भी हाल ही में अजित पवार के साथ कई रैलियों में हिस्सा लिया और मंच साझा किया था। लेकिन अब तक एनसीपी अजित पवार ने भी इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। हालांकि जीशान आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में ही हैं, लेकिन बगावती सुर का शायद ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट से दूर रखा।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article