इलेक्शन

इतनी जल्दी मरने वाला नहीं- जब जम्मू कश्मीर में मंच पर ही बिगड़ गई मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत तो बोले कांग्रेस नेता

Mallikarjun Kharge Health Updates: जम्मू कश्मीर में एक रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गई है।

Image

जम्मू कश्मीर में रैली को संबोधित करने के दौरान बिगड़ी मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी
  • जम्मू कश्मीर में कर रहे थे सभा को संबोधित
  • तभी मंच पर ही बिगड़ गई तबीयत

Mallikarjun Kharge Health Latest News Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत एक रैली के दौरान मंच पर ही खराब हो गई है। खड़गे, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जहां वो कठुआ में रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर ही अचानक से उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी।

'इतनी जल्दी नहीं मरूंगा'

उनके साथ मौजूद वहां उनके सहयोगी तुरंत उनके पास पहुंचे और सहारा देकर, वहां से ले गए। खड़गे जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव से पहले रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी सांसें तेज चलने लगीं। जिसके बाद मंच पर मौजूद नेता मदद के लिए दौड़े। इस दौरान भी खड़गे ने अपना भाषण जारी रखा। मल्लिकार्जुन ने कहा- "मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।"

कांग्रेस ने क्या कहा

कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने पीटीआई को बताया कि वह जसरोटा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। उनके सहयोगियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article