Madhya Pradesh: इंदौर में हुआ खेला, तो मचा हड़कंप; निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे सकती है कांग्रेस

Lok Sabha Election 2024: इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने पर्चा वापस ले लिया और भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया, जिसके बाद कांग्रेस के सामने संकट की स्थिति बन गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्दलीय प्रत्याशियों के नामों की सूची मांगी है। सूत्रों ने दावा किया है कि कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे सकती है।

Indore Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के साथ बड़ा खेला हो गया है। इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने पर्चा वापस लिया, जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में हड़रंप मच गया है। जो अक्षय बम आज तक कांग्रेस उम्मीदवार थे, वो अब भाजपा में शामिल होंगे। उनके नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस अब निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार कर रही है।

Congress Plan For Indore Loksabha Seat

इंदौर सीट के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ हुआ बड़ा खेला

कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया तो मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। अक्षय कांति बम के नाम वापसी के बाद वैकल्पिक उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर कांग्रेस से निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम की सूची मांगी है। सूत्रों का मानना है कि निर्दलीय प्रत्याशी को कांग्रेस समर्थन दे सकती है।

End of Feed