चुनाव आयोग के नोटिस में कांग्रेस उम्मीदवारों को दिखी साजिश, क्रिमिनल धारा लगाने पर उठाया सवाल

चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस में धारा 171 (आपराधिक मामला) लगाने का जिक्र किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है।

EC Notice To Congress Leaders: चुनाव आयोग ने कांग्रेस के कई उम्मीदवारों और नेताओं को नोटिस भेजा है। कांग्रेस की गारंटी कार्ड को घर-घर बांटने के मामले में कांग्रेस उम्मीदवारों को नोटिस भेजा गया है। चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस में धारा 171 (आपराधिक मामला) लगाने का जिक्र किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक़ कांग्रेस के उम्मीदवार गारंटी कार्ड घर-घर बांट रहे हैं इसलिए उनपर धारा 171 भी लगाई जाएगी।

Election commission

चुनाव आयोग

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता के साथ क्रिमिनल धारा लगाई जा रही है ताकि अगर वे चुनाव जीत जाते हैं तो नेताओं पर आपराधिक मामला बन सके जिससे बाद में उनकी सदस्यता खारिज कराई जा सके।

End of Feed