इलेक्शन

मंडला रैली में शिवराज सरकार पर हमलावर हुईं प्रियंका गांधी, कहा-राज्य में चारो तरफ लूट एवं घोटाला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 01:51 PM IST

Priyanka Gandhi Mandla Rally : प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को जो अधिकार दिए गए, सत्ता में आने पर भाजपा ने उसे छीन लिया। सरपंचों की ताकत कम कर दी गई। मनरेगा को लागू नहीं किया जाता है। गांवों में रोजगार नहीं मिलने पर गांवों से लोगों को पलायन हुआ है। लोगों की जमीन छीनी गई। किसानों को उसके उत्पाद का सही दाम नहीं मिलता है। लोग जब आंदोलन करते हैं तो उन पर बल प्रयोग किया जाता है।

Image

मंडला में रैली को संबोधित करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

Photo : ANI

Priyanka Gandhi Mandla Rally : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के जुबानी हमले तेज होते जा रहे है। मंडला में गुरुवार को जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की शिवराज सिहं चौहान पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल हुई है। रोजगार की तलाश में लोग राज्य छोड़कर जा रहे हैं लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया गया है। प्रियंका ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी शिवराज सरकार को घेरा। प्रियंका की आज ग्वालियर में भी रैली होनी है।

एमपी में लापता हुईं सबसे ज्यादा महिलाएं

कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'जो वीडियो वायरल हुआ उसे आपने देखा होगा। देश में सबसे ज्यादा लड़ियां मध्य प्रदेश से लापता हुई हैं। इनके शासन में 1.5 लाख औरतें एवं लड़कियां लापता हुई हैं। यहां रोजाना बलात्कार की 17 घटनाएं होती हैं। आपने उज्जैन की घटना देखी होगी। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश अव्वल है। इस राज्य में हालात खराब हो गए हैं।'

मनरेगा को लागू नहीं किया-प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को जो अधिकार दिए गए, सत्ता में आने पर भाजपा ने उसे छीन लिया। सरपंचों की ताकत कम कर दी गई। मनरेगा को लागू नहीं किया जाता है। गांवों में रोजगार नहीं मिलने पर गांवों से लोगों को पलायन हुआ है। लोगों की जमीन छीनी गई। किसानों को उनके उत्पाद का सही दाम नहीं मिलता है। लोग जब आंदोलन करते हैं तो उन पर बल प्रयोग किया जाता है।

'चुनाव के समय भावनात्मक मुद्दे लेकर आती है BJP'

जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने आगे कहा, 'रोजगार के लिए लोग प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं लेकिन यहां भाजपा की सरकार आपके लिए रोजगार के अवसर मुहैया नहीं करा रही है। यह सरकार केवल लूट में सलिप्त है। चारो तरफ घोटाला है। चुनाव के समय ये लोग ऐसे भावनात्मक मुद्दे लेकर आते हैं जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं होता।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article