अमेठी, रायबरेली से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? अगले 24 घंटे में खत्म होगा सस्पेंस, जयराम बोले-हम डरे नहीं हैं

Congress Candidate from Amethi: जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नामों को अंतिम रूप देंगे। इसके बाद उनके निर्णय की घोषणा आधिकारिक रूप से कर दी जाएगी। इस घोषणा से पहले उम्मीदवारी को लेकर सभी बातें फर्जी हैं।

Congress Candidate from Amethi: अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों का ऐलान कांग्रेस अगले 24 घंटे में कर देगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि नामों की घोषणा के साथ ही इस पर बना सस्पेंस खत्म हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नामों को अंतिम रूप देंगे। इसके बाद उनके निर्णय की घोषणा आधिकारिक रूप से कर दी जाएगी। इस घोषणा से पहले उम्मीदवारी को लेकर सभी बातें फर्जी हैं। अमेठी सीट से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही हैं।

Jairam ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश।

खरगे करेंगे नाम का ऐलान

मीडिया से बातचीत करते हुए रमेश ने कहा कि इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार तय करने का अधिकार केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिया है। वह अगले 24 घंटे में इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे। रमेश ने कहा, 'कोई डरा हुआ नहीं है, कोई भाग नहीं रहा है।'

End of Feed