इलेक्शन

'सबसे बड़ी ठग है कांग्रेस, लोगों को धोखा देकर...', भाजपा ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 12:56 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध तेज हो चुका है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को सबसे बड़ी ठग कहा है। उन्होंने कहा है कि 'कांग्रेस सबसे बड़ी ठग है।'

Image

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप।

Photo : Times Now Digital

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी पारा हाई है, भाजपा बनाम कांग्रेस की जंग में दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है, "कांग्रेस सबसे बड़ी 'ठग' है। लोगों को धोखा देकर कांग्रेस सत्ता में आई। उनकी गारंटी फेल हो गई है।"

'झूठे दावे-झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे'

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मैं यह कहना चाहता हूं कि झूठे दावे झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। मैं कांग्रेस के नहीं नेक इरादे की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि, झूठी कांग्रेस, झूठी गारंटी... कांग्रेस सबसे बड़ी ठग जनता को ठगकर सत्ता में आई। इनकी गारंटियां पूरी तरह से फेल होती हैं, आपके सामने आई हैं। अगर आप देखेंगे, मैंने आपको याद दिलाया कि कांग्रेस ने हिमाचल ठगा, कर्नाटक ठगा, ठग लिया सारा राजस्थान। झूठी गारंटियों का पहनकर चोला फिर ठगने निकला कांग्रेस हाईकमान।'

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि "यह राज्य कभी 'बीमारू राज्य' था, लेकिन बीजेपी शासन के तहत पिछले वर्षों में प्रगति हुई है, युवा चाहते हैं कि यह होती रहे।" मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना लाकर महिलाओं और बेटियों का मान सम्मान किया। मध्य प्रदेश में भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान और राजस्थान में महिलाओं का अपमान। राजस्थान में महिलाओं का तिरस्कार मध्य प्रदेश में पुरस्कार। मध्य प्रदेश में महिलाओं को अधिकार तो राजस्थान में अत्याचार।"

उन्होंने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल दुनिया को बड़े बड़े सपने दिखाते थे। उन्होंने जो स्मॉग टावर लगाए वे 6 महीने से बंद पड़े हैं। उनमें कितने का घपला हुआ ये देश की जनता को जानना है। पंजाब कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते थे कि पराली जलाते हैं तब यहां प्रदूषण होता है। अब पंजाब में भी AAP की सरकार है और दिल्ली में भी AAP की सरकार है, दोनों में से कौन इसकी गारंटी लेता है?"

Madhya Pradesh Assembly Election 2023, Assembly Elections 2023, Madhya Pradesh News

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के 'कपड़े फाड़ने' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता, उनके "संवाद" और उनकी घोषणाएं सब "फिल्मी" हैं। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के रतलाम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी घोषणा की कि देश में '80 करोड़ गरीब व्यक्तियों' के लिए मुफ्त राशन योजना को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा था, 'कांग्रेस नेता फिल्मी हैं, उनके संवाद फिल्मी हैं, उनकी घोषणाएं फिल्मी हैं, उनके किरदार भी फिल्मी हैं और जब किरदार फिल्मी हैं तो जाहिर तौर पर ‘सीन’ भी फिल्मी होगा।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article