पश्चिम बंगाल कांग्रेस में गजब हाल! महासचिव विनय तमांग निष्कासित, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे थे वोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 10:35 PM IST

कांग्रेस ने ये कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि तमांग ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के बजाय बीजेपी प्रत्याशी राजू बिस्ता के लिए वोटिंग की अपील कर डाली थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • विनय तमांग पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए संगठन से निष्कासित
  • विनय तमांग पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव हैं
  • विनय तमांग ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे थे वोट

कांग्रेस ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव विनय तमांग (binay tamang) को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के चलते मंगलवार को छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया।कांग्रेस ने यह कदम गोरखा नेता द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दार्जीलिंग लोकसभा सीट उम्मीदवार राजू बिस्ता को समर्थन दिए जाने के कुछ घंटों के बाद उठाया।

BINAY TAMANG

तमांग ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राजू बिस्ता के लिए वोटिंग की अपील कर डाली

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा, 'विनय तमांग को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है और यह तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गाया है।' तमांग ने कहा कि कांग्रेस से उनका निष्कासन 'गोरखा की जीत' है और वह इसे अधिक तवज्जो नहीं देते।

End of Feed