Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसे देगी टिकट? आज मीटिंग, दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैयारी

Delhi Election Congress List: पिछले 2 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति दिल्ली में काफी खराब रही है। कांग्रेस एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही है, इस बार कांग्रेस अपना प्रदर्शन सुधारने की कोशिशों में लगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ सकती है दिल्ली के लिए कांग्रेस की लिस्ट
  • आज उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए मीटिंग
  • कई दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैयारी

Delhi Election Congress List: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होगी। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस पर दिल्ली के दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है। कुछ की सीट भी बदली जा सकती है।

delhi congress meeting

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की होगी बैठक

End of Feed