UP में उलझ गई है कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची, रायबरेली-अमेठी पर संशय बरकरार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 04:32 PM IST

Loksabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली पर शीर्ष नेतृत्व को फैसला लेना है। लेकिन इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह मुरादाबाद और लखीमपुर खीरी जैसी सीटें मांग रहे थे, लेकिन इसके बदले उन्हें बुलंदशहर, गाजियाबाद और सीतापुर दे दी गईं।

Loksabha Election 2024: लखनऊ लोकसभा चुनाव में यूपी के लिए भाजपा ने अपने 51 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल सपा ने भी दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई है। अमेठी से भाजपा की तरफ से स्मृति ईरानी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार से उम्मीदवार उतारे जाने पर संशय बरकार है। राजनीतिक जानकर बताते हैं कि सपा के साथ भले ही कांग्रेस का गठबंधन हो गया हो लेकिन अभी कुछ ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। उसका कारण है कि दो तीन ऐसी सीटें हैं जहां पर अभी सपा से सहमति नहीं बन पा रही है। इसी उधेड़बुन में कांग्रेस की सूची अटकी पड़ी है।

congress

यूपी में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी।

इन सीटों पर अभी भी फंसा पेच

अमेठी और रायबरेली पर शीर्ष नेतृत्व को फैसला लेना है। लेकिन इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह मुरादाबाद और लखीमपुर खीरी जैसी सीटें मांग रहे थे, लेकिन इसके बदले उन्हें बुलंदशहर, गाजियाबाद और सीतापुर दे दी गईं। यूपी कांग्रेस ने अभी तक अपनी राज्य चुनाव समिति का गठन भी नहीं किया है, जो संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करती है और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीइसी) को उम्मीदवारों की एक सूची भेजती है।

End of Feed