Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षक किये नियुक्त, कई बड़े नाम शामिल

Bihar Assembly Election: बिहार न केवल एक बड़ा राज्य है बल्कि यह राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाला क्षेत्र भी रहा है। कांग्रेस के लिए यह चुनाव खोई हुई जमीन वापस पाने का अवसर है। पार्टी युवा, महिला और ग्रामीण मतदाताओं पर फोकस करने की योजना बना रही है।

Bihar Assembly Election: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी अब इस चुनावी रण में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 58 चुनावी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जो राज्य में पार्टी संगठन और रणनीति को मजबूती देने का काम करेंगे।

bihar election (2)

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किये

End of Feed