इलेक्शन

JK Congress Guarantee: जम्मू कश्मीर के लिए कांग्रेस ने घोषित की 7 गारंटी, पहले नंबर पर पूर्ण राज्य का दर्जा

JK Congress Guarantee: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी गारंटियों के तहत महिलाओं और युवाओं पर खास ध्यान केंद्रित किया है।

Image

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर के लिए कांग्रेस की गारंटी
  • कांग्रेस ने जारी की 7 गारंटी
  • कश्मीरी पंडितों के लिए बड़ा ऐलान

JK Congress Guarantee: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात गारंटियों की घोषणा की है। इसी घोषणा के सहारे कांग्रेस राज्य में वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की सात गारंटियों में पहले नंबर पर जम्मू कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देना शामिल है।

कांग्रेस की गारंटी

कांग्रेस की पहली गारंटी का नाम 'राज्य का हक' है, इसमें जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा शामिल है। कांग्रेस की दूसरी गारंटी का नाम 'अच्छी सेहत हमारा हक' है। इस गारंटी के तहत हर परिवार के लिए 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा। प्रत्येक तहसील में एम्बुलेंस से सुसज्जित मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से 30 मिनट में सार्वभौमिक, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा। हर जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल है।

'महिला सम्मान हमारा हक'

कांग्रेस की तीसरी गारंटी का नाम 'महिला सम्मान हमारा हक' है। इसमें हर परिवार की महिला मुखियाओं के लिए तीन हजार रुपये की मासिक सहायता और स्वयं सहायता समूहों के लिए 5 लाख तक के निःशुल्क ऋण की व्यवस्था है। चौथी गारंटी का नाम 'कश्मीरी पंडितों का हक' है। इसमें कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए डॉ. मनमोहन सिंह नीति का पूर्ण कार्यान्वयन है।

'ओबीसी का हक'

कांग्रेस की पांचवी गारंटी का नाम 'ओबीसी का हक' है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस संविधान के अनुरूप ओबीसी अधिकारों की रक्षा की जाएगी। छठी गारंटी का नाम 'हमारी नौकरी हमारा हक' है। इस गारंटी के तहत सरकारी नौकरियां में रिक्त एक लाख पद भरे जाएंगे। कांग्रेस की सातवीं और अंतिम गारंटी 'हमारा अनाज हमारा हक' है, इस गारंटी के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य को 11 किलो अनाज दिए जाएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article