कांग्रेस ने लगाया PM मोदी पर आरोप- बिहार में विकास के नाम पर किया धोखा; जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री से पूछे तीन सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज जनसभा के लिए प्रधानमंत्री सीतामढ़ी में पहुंचे हुए हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के विकास के नाम पर सिर्फ फर्जी वादे और धोखा दिया गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से तीन सवाल भी पूछे हैं।

Jairam Ramesh Questioned PM Modi: बिहार विधानसभा चुनावों के बीच जब पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेता जनसभाओं और रैलियों के अंतिम दौर में पूरी ताकत से लगे हुए हैं, उस समय कांग्रेस ने एक बार फिर यह आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के विकास के नाम पर प्रदेश के साथ सिर्फ फर्जी वादे और धोखा किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने इन आरोपों के साथ यह दावा भी किया कि इस बार बिहार की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को सत्ता से हटाने के लिए वोट कर रही है।

jairam ramesh on narendra modi

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से पूछे तीन सवाल (फाइल फोटो | PTI)

एक्स पर पोस्ट कर साधा निशाना

रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, “NDA के 20 साल के शासन के बाद भी जब प्रधानमंत्री बिहार की धरती पर आते हैं, तो उन्हें बिहारियों के लिए सिर्फ़ कट्टा और गोली याद आते हैं - लेकिन बिहार के विकास के नाम पर बस उनके पास ढेर सारे फर्जी वादे और धोखा है।” उन्होंने आगे प्रधानमंत्री से तीन सवाल भी पूछे। रमेश ने लिखा कि “आज प्रधानमंत्री सीतामढ़ी और बेतिया में हैं। बिहार के साथ हुए भेदभाव और उपेक्षा को लेकर उनसे सीधे सवाल हैं।”

End of Feed