इलेक्शन

CM योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली निकली महिला, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

Image

CM योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला हुई गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

CM Yogi Adityanath Death Threat : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। इस बीच, CM योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, महिला का नाम फातिमा खान है। जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आयावो फातिमा के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

कई नेताओं को मिल चुकी है धमकियां

बता दें, बीते दिनों NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हुआ था। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों ने यूपी और हरियाणा के शूटर्स को भी गिरफ्तार किया है।

इससे पहले बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए जान की धमकी दी गई थी। इसमें उन्हें सलमान खान मामले से दूर रहने को कहा गया था। उधर, धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article