Chittorgarh Rajasthan Chunav Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प रहा। भाजपा ने इस सीट को काफी रोमांचक बना दिया है। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को प्रत्याशी बनाकर बीजेपी ने मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटा था। इसके बाद चंद्रभान सिंह आक्या ने निर्दलीय ताल ठोंक दी। भाजपा ने लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया, जो कि पिछले चुनाव में 23 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। वहीं इस बार भी जीत हासिल कर चंद्रभान सिंह ने इतिहास रच दिया है। चंद्रभान ने करीब 6823 वोटों से जीत हासिल की है।
Chittorgarh Rajasthan Chunav Election Result 2023
Chittorgarh Rajasthan Chunav Election Result 2023:
- 8:00 AM: सुबह 8 बजे चित्तौड़गढ़ विधानसभा की मतगणना शुरू हो चुकी है।
- 8: 30 AM: यहां मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है।
- 09:00AM: शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाक मतपत्र की काउंटिंग के लिए 90 टेबल लगाई गई है।
- 09:15 AM: चित्तौड़गढ़ जिले की 5 विधानसभा सीटों में से पिछले चुनाव में तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में गई थीं। तब कांग्रेस के खाते में दो सीटें ही आई।
- 09:48 AM: मतगणना में चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट पर निर्दलीय के चंद्रभान सिंह आक्या आगे चल रहे हैं।
- 10: 10 AM: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है।
- 10: 25 AM: जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं और मिठाइयां बंटने लगी हैं।
- 11:00 AM: चित्तौड़गढ़ सीट से 6ठें राउंड में निर्दलीय चंद्रभान सिंह 649 से आगे.
- 12:00 PM: अभी तक के रुझान में निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या ने 9192 वोट से लीड ले ली है।
| प्रत्याशी | पार्टी | परिणाम |
| नरपत सिंह राजवी | भारतीय जनता पार्टी | पीछे |
| चंद्रभान सिंह आक्या | निर्दलीय | आगे |
| सुरेंद्र सिंह जाटावत | कांग्रेस | |
| रामेश्वर लाल बैरवा | बसपा |
बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े हैं । इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले हैं । इसके अलावा पोस्टल बैलट द्वारा 4,66,881 द्वारा मत पड़े । सर्विस वोटर के आज शाम तक 30,263 डाक द्वारा मत प्राप्त हुए हैं । 3/12/2023 को सुबह 8.00 बजे तक प्राप्त सभी सर्विस वोटों को गिनती में शामिल किया जाएगा ।
