Chittapur Karnataka Election Results 2023: चित्तापुर सीट पर इस बार कौन हासिल करेगा जीत? जानिए कौन हैं अहम दावेदार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 1, 2023, 07:43 PM IST

Chittapur Karnataka Election Results 2023: सूबे के गुलबर्ग जिला के तहत चित्तापुर विधानसभा सीट आती है, जहां कुल 2,28,618 मतदाता हैं, जिनमें 1,14,714 पुरुष हैं और 1,13,872 महिलाएं हैं और 32 अन्य हैं।

Chittapur Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार चित्तापुर सीट पर जेडीए(एस), कांग्रेस और बीजेपी के बीच असल चुनावी भिड़ंत है। जेडीएस की ओर से जहां सुभाष चंद्र राठौर को टिकट मिला है। वहीं, कांग्रेस ने प्रियांक खड़गे (कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र) को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी की ओर से मणिकांत राठौर चुनावी टक्कर देते नजर आएंगे।

karnataka elections 2023 chitpur seat

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

2018 में क्या रहा था इस सीट पर परिणाम?साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के Priyank Kharge ने जीत हासिल की थी। उन्हें 69700 वोट (49.65%) हासिल हुए थे, जबकि बीजेपी के Valmik Naik उनसे थोड़ा ही पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर रह गए थे। उन्हें 65307 वोट (46.53%) हासिल हुए थे, जबकि तीसरे नंबर पर बसपा के Devaraja V. K. रहे थे, जिन्हें 1218 मतों के साथ 0.87% वोट शेयर हासिल हुआ था। वैसे, इससे पहले 2013 के चुनाव में प्रियांक एम खड़गे और उससे पहले 2008 में मौजूदा कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की थी।

End of Feed