Chittapur Karnataka Election Results 2023: चित्तपुर सीट पर काउंटिंग जारी, खड़गे के बेटे हैं उम्मीदवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 09:11 AM IST

Chittapur Karnataka Election Results 2023 : पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से प्रियांक खड़गे विजयी हुए थे। इस सीट पर उन्हें 69,700 वोट मिले। प्रियांक ने इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार वाल्मीकि नायक को 4,393 वोटों से हराया।

Chittapur Karnataka Election Results 2023: इस सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियांक के खिलाफ बीजेपी ने मणिकांता राठौड़ को मैदान में उतारा है। 2018 में इस सीट से प्रियांक जीत हासिल की थी। 2008 के विधानसभा चुनाव में प्रियांक के पिता मल्लिकार्जुन यहां से विधायक बने थे। हालांकि, 2009 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी। इसके बाद हुए उप चुनाव में प्रियांक को भाजपा के वाल्मिकी नायक ने हरा दिया था। इस सीट मत मतगणना जारी है।

Chittapur Karnataka Election Results 2023

कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे हैं प्रियांक खड़गे।

उम्मीदवार

प्रियांक खड़गे-Congress

सुभाष चंद्रा राठौड़-JD-S

जगदीश सागर-AAP

मणिकांत राठौड़-BJP

चित्तपुर सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 228,618 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 114,714 और महिला वोटरों की संख्या 113,872 है। इस सीट पर 32 ट्रांसजेंडर हैं।

End of Feed