बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा, चिराग पासवान का ऐलान, कहा- सरकारी नौकरियों के लिए लागू हो डोमिसाइल नीति

चिराग ने कहा, मैं बिहार के लोगों, अपने भाइयों, माताओं, अपनी बहनों के लिए चुनाव लड़ूंगा। हम बिहार में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जो सही मायने में राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।

Chirag Paswan- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि वह बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने राज्य में सरकारी नौकरियों में अधिवास नीति (domicile policy in govt jobs) लागू करने का भी समर्थन किया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मैं सारण से घोषणा करना चाहता हूं कि हां, चिराग पासवान बिहार के बेहतर भविष्य के लिए चुनाव लड़ेंगे।

chirag paswan

चिराग पासवान ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि जब वे बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, तो बहुत लोगों को परेशानी होती है। पूछा जाता है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में आज घोषणा करता हूं कि बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। ‎छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे 'चिराग' बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

End of Feed