बिहार चुनाव से पहले NDA से बागी हो रहे चिराग पासवान? कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल, मांझी ने घेर लिया

बिहार में अपराधों को लेकर बढ़ती चिंता अब राजनीतिक दलों के भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर बहस का मुद्दा बन चुकी है। चिराग पासवान की नाराजगी और मांझी का पलटवार आने वाले दिनों में एनडीए की एकजुटता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर सकता है।

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर विपक्षी महागठबंधन सरकार को लगातार घेर रहा है, वहीं अब एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के भीतर भी असहमति के स्वर सुनाई देने लगे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर बिहार पुलिस और प्रशासन पर सख्त सवाल खड़े कर दिए।

End of Feed