Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक में चिकमंगलूर सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व पर्यटन मंत्री सीटी रवि को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने सीटी रवि पर एक बार फिर दांव लगाते हुए 5वीं बार चुनावी दंगल में उताराथा। बीजेपी महासचिव रवि चिकमंगलूर सीट से शुरू से ही पीछे चल रहे थे।
Chikmagalur Karnataka Election Results 2023
इस सीट पर मुकाबला आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता रहा है। सीटी रवि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। सीटी रवि के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें लगी हुई थीं। राज्य की यह सीट हाई प्रोफाइल है। चिकमंगलूर सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 208,432 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 104,470 और महिला वोटरों की संख्या 103,939 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर मतदाता 23 हैं।
उम्मीदवार
सीटी रवि -BJP
एचडी थमैया-Congress
एरिगौड़ा-AAP
तिम्माशेट्टी-JD-S
2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सीटी रवि विजयी हुए थे। इस सीट पर उन्हें 70,863 वोट मिले थे। इस सीट पर रवि ने 26,314 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार शंकर बीएल को हराया था। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को 44,549 वोट मिले। जेडी-एस के प्रत्याशी हरीश बीएच तीसरे स्थान पर रहे।
2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।
