चुनाव तैयारियों के बीच अहम कदम, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 02:09 PM IST

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई है। सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे।

Election Commissioner Gets Z plus Security: केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 कर्मियों/जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है।

ECI Rajive kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

खतरा संबंधी रिपोर्ट के बाद हुआ फैसला

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई है। यह कदम सात चरणों में होने जा रहे आम चुनाव की तैयारियों के बीच उठाया गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होगा। सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे।

End of Feed