इलेक्शन

Chhattisgarh Election: कांग्रेस ने चौथी बार जय सिंह अग्रवाल पर खेला दांव, कोरबा की हाई प्रोफाइल सीट पर टिकी हैं सबकी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 02:23 PM IST

Chhattisgarh Jai Singh Agrawal Korba assembly Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: जय सिंह अग्रवाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मजबूत नेता माने जात हैं। यह वर्मतान में कोरबा विधानसभा सीट से विधायक हैं और सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। यहां 2008, 2013 और फिर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जय सिंह अग्रवाल को टिकट दिया और तीनों ही बार उन्होंने जीत दर्ज की।

Image

कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल

Photo : Twitter

Chhattisgarh Jai Singh Agrawal Korba assembly Election 2023 Profile: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कोरबा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस ने इस सीट से चौथी बार भी अपने भरोसमंद प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल को मैरान में उतारा है। छत्तीसगढ़ सरकार में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल लगातार तीन बार से इस सीट पर निर्वाचित हो रहे हैं। हालांकि, भाजपा के लखन लाल देवांगन के मैदान में उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।

कौन हैं जय सिंह अग्रवाल

जय सिंह अग्रवाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मजबूत नेता माने जात हैं। यह वर्मतान में कोरबा विधानसभा सीट से विधायक हैं और सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। बता दें 2003 में परिसीमन के बाद कोरबा सीट अस्तित्व में आई थी। यहां 2008, 2013 और फिर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जय सिंह अग्रवाल को टिकट दिया और तीनों ही बार उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा ने तीनों बार इस सीट पर अपने प्रत्याशी बदले हैं।

कैसे हैं कोरबा चुनाव के आंकड़े

कोरबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जय सिंह अग्रवाल जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। उन्होंने 2008 के चुनावों में दो बार के विधायक और भाजपा के प्रत्याशी रहे बनवारी लाल अग्रवाल को 578 वोटों से हराया था। 2013 में भाजपा के जोगेश लांबा को 14449 वोटों से शिकस्त दी थी। वहीं 2018 में पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के बेटे विकास महतो को 11 हजार से ज्यादा वोटों के अंदर से हराकर जय सिंह अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी।

7 करोड़ से ज्यादा है संपत्ति

2018 के चुनाव में जय सिंह अग्रवाल की ओर से दिए गए हलफमाने में उनकी चल- अचल संपत्ति 77 , 191, 289 करोड़ बताई गई है। वहीं व्यवसाय के तौर पर उन्होंने खुद को समाज सेवक बताया था। जय सिंह अग्रवाल ने 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। 2018 के हलफनामे के अनुसार उन पर 12 आपराधिक मामले दर्ज थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article