छत्तीसगढ़ सरकार: विष्णु देव सीएम, अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी CM, जानें रमन सिंह को क्या मिला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 08:11 PM IST

Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। विष्णु देव के साथ छत्तीसगढ़ सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आया है।

Chhattisgarh Deputy CM: छत्तीसगढ़ में सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुई और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाने पर मंजूरी दी गई है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला हुआ।

Chhattisgarh New CM And Deputy CM

किन दो नेताओं को बनाया जाएगा डिप्टी सीएम?

इन दो नेताओं को बनाया जाएगा डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद ये फैसला हुआ कि अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम पद की कमान मिलेगी। साथ ही पूर्व सीएम रमन सिंह को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा। विष्णु देव साय सीएम पद की जिम्मेदारी जहां संभालेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय के नाम की घोषणा की।

End of Feed